जब Govinda ने बेटे यशवर्धन के साथ में मंच पर किया डांस, वीडियो देख फैन्स बोले- ये है पापा की कार्बन कॉपी...

Govinda Dance With His Son: गोविंदा को बॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता था और आपको बता दें कि 90 के दशक में तो उन्होंने ऐसी लाजवाब फिल्में इंडस्ट्री को दी है कि हर कोई उनके डांस को देखकर थिरकने पर मजबूर हो जाया करता था। 60 साल की उम्र में भी वह काफी ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन अब इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अलावा उनके बेटे यशवर्धन भी इंडियन आइडल 13 के सेट पर पहुंचे। इस दौरान तीनों ने काफी मस्ती भी की।लेकिन यहां पर पूरी लाइमलाइट गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने लूट ली। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि फैंस को भी गोविंदा के बेटे में उन्हीं की झलक देखने को मिली।
ऐसा पहली बार था जब नेशनल टीवी पर गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ में नजर आए थे। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन के साथ में अपने ही गाने 'गोरिया चुराना मेरा जिया' पर जोरदार डांस किया। इस वीडियो में दोनों के स्टेप्स एकदम सेम थे। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे की टू कॉपी लग रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडियन आइडल 13 के सेट पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आए।
अब लगातार लोग भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और जमकर दोनों बाप-बेटी की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मानना पड़ेगा बेटा आप पर गया है। एक अन्य यूजर लिखता है कि इसको कहते हैं पापा की कार्बन कॉपी। एक दूसरा यूजर लिखता है कि बड़े मियां तो बड़े मियां चोटे मियां सुभानल्लाह।
इसी के अलावा गोविंदा और अपने बेटे यशवर्धन का डांस देखकर सुनीता आहूजा भी जोरदार तरीके से उनको सपोर्ट करती हुई देखी गई। मालूम हो कि गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। उन्होंने लंदन के मद फिल्म स्कूल से एक्टिंग का कोर्स किया और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अभी काम कर रहे हैं। खबर है कि जल्दी ही वह बॉलीवुड डेब्यू भी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications