पत्नी सुनीता को पसंद नहीं थी इस एक्ट्रेस संग गोविंदा की नजदीकियां, किया था ये काम

गोविंदा को बॉलीवुड इंडस्ट्री का दिग्गज अभिनेता कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी ज्यादा पसंद किए गए। गोविंदा ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और साथ ही साथ वह अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बने रहे। एक वक्त हुआ करता था जब गोविंदा और रानी मुखर्जी के अफेयर के चर्चे हुआ करते थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा और रानी मुखर्जी ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है और एक शूटिंग के लिए वह दोनों विदेश भी चले गए थे। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार रानी मुखर्जी और गोविंदा को एक होटल में कमरे में रंगे हाथों पकड़ा गया था। खबरों के अनुसार गोविंदा का रानी के साथ में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सामने भी आई थी।
यहां तक कि एक मशहूर पत्रकार ने इस बात का दावा भी किया था कि उन्होंने गोविंदा और रानी मुखर्जी को साथ में एक होटल में देखा था। जब गोविंदा और रानी मुखर्जी के बंद कमरे में साथ में होने की खबर मिली तो पत्नी सुनीता आहूजा को सदमा लग गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें की रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि मीडिया अपने से ही इन बातों को मान लिया करती है कि गोविंदा के साथ में जो भी अभिनेत्री तीन से चार फिल्में कर लेती है उनके साथ उनका अफेयर चलने लगता है।
इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है की रानी मुखर्जी के साथ अफेयर की खबरें होने के चलते गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने घर मायके चली गई थी। बताया जाता है कि गोविंदा ने बाद में उनको काफी मनाया था और खूब समझाया भी था। बाद में सुनीता घर पर वापस लौट आई थी और रानी मुखर्जी से दोबारा उन्होंने बात नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications

