मां के कहने पर गुपचुप रचाई मामी से शादी, सालों तक छुपाए रिश्ता, एक्टर को सालों बाद हुआ पछतावा

Govinda Sunita Ahuja

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कई सारे सितारे ऐसे होते हैं जो कि शादी के बाद इंडस्ट्री में कदम रखते हैं। इस लिस्ट में धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने मां के कहने पर मामी से गुपचुप शादी कर ली और इस बात की खबर तक किसी को नहीं लगने दी।

अगर आप अभी तक इस एक्टर को नहीं पहचान पाए हैं तो दरअसल हम बात कर रहे हैं गोविंदा की। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से बहुत ही जल्दबाजी में शादी की थी। शादी से पहले दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए थे। सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कपल ने बताया था कि वह परिवार के कारण एक दूसरे से मिले। सुनीता की बहन की शादी और गोविंदा के मामा से हुई थी। इसीलिए रिश्ते में सुनीता भी गोविंदा की मामी लगती थी।

इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने बताया था कि उन्हें प्यार का पहला एहसास तब हुआ था जब दोनों का हाथ गलती से टच हो गया था। गोविंदा ने इस पर कहा कि हम एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और लड़ते भी थे। हम दोनों की शादी आदि लव और आधी अरेंज हुई थी। दोनों की लव स्टोरी का खुलासा तब हुआ जब उनकी मां के हाथ एक लव लेटर लगा। इस लेटर में लिखा हुआ था कि वह जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं।

लेकिन गोविंदा का मानना तो यह है कि उनकी मां ने सुनीता को उनके लिए पसंद किया था। अपनी मां को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि मुझे उन्होंने कहा कि मुझ पर विश्वास करो और इस लड़की से शादी कर लो। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली और तकरीबन 1 साल तक कहीं भी बाहर नहीं गए।

लेकिन अब सालों बाद गोविंद को इस बात का एहसास हुआ कि सुनीता के लिए अपने प्यार और शादी को सीक्रेट रखना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। सुनीता ने शादी को सीक्रेट रखने के लिए गोविंदा की पूरी सहायता की। जब सुनीता से पूछा गया कि उन्हें इसका बुरा नहीं लगा तो उन्होंने ना करके सिर हिलाया और इस पर गोविंदा ने कहा कि इसको बुरा लगता था।

गोविंद को हमेशा से यही डर रहा था कि लोग उनके करियर को बर्बाद करना चाहते हैं और इसी के चलते जब करीबियों ने उनसे यह कहा था कि उन्हें अपनी शादी का खुलासा नहीं करना चाहिए तो उन्होंने उनकी बात मान ली थी। गोविंद को सुनीता की मासूमियत पसंद आई थी। गोविंदा की उम्र 60 साल हो चुकी है और वह फिल्मी दुनिया से दूर है। खबरों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में शिवसेना की टिकट पर मुंबई के उत्तर पश्चिम सीट से वह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

Read more about: govinda sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X