गोविंदा की इस हीरोइन का शादी के 14 सालों बाद होने जा रहा तलाक! पति बोले- अमीर होगे तभी खूबसूरत बीवी...

Neelam Kothari Samir Soni Divorce Rumours: नीलम कोठारी 90 के दशक की एक पापुलर एक्ट्रेस है और आज के वक्त में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। कुछ वक्त पहले समीर सोनी के साथ उनके तलाक की खबरें सामने आई थी। दरअसल नीलम कोठारी के पति समीर सोनी ने एक सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद में यह तलाक की अफवाहें फैलने लग गई।
समीर सोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि "अगर आपको अमीर पति चाहिए तो खूबसूरत होना जरूरी है। अगर आपको खूबसूरत पत्नी चाहिए तो अमीर और मेहनती होना भी बहुत जरूरी है। अगर आप शादीशुदा जिंदगी में खुश रहना चाहते हैं तो आपको कम से कम साथ में 6 महीने गुजारने चाहिए।"
समीर सोनी की इस पोस्ट के बाद में नीलम कोठारी के साथ उनके तलाक की अफवाहें सामने आने लगी। लेकिन फिर खुद एक्टर ने यह साफ कर दिया था कि उनका और उनकी पत्नी के बीच में सब कुछ सही चल रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह तलाक की खबरें बकवास है और इनमें कोई भी सच नहीं है।
एक्टर ने कहा कि "मैं और नीलम 14 सालों से शादीशुदा है। मैंने उसे पोस्ट को शेयर करते हुए ऐसा कुछ भी नहीं सोचा। आप सबको दुखी करने के लिए मैं माफी चाहूंगा लेकिन हमारे बीच कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन समाज में अक्सर देखा जाता है कि अमीर लोग सुंदर लड़की से शादी करते हैं। मैं इस बात पर गौर किया और लोगों ने उसे बढ़ा दिया।"


Click it and Unblock the Notifications











