लॉकडाउन 3 में खुली शराब दुकानें - सलमान - अक्षय से संजय दत्त तक पर बन गए वायरल चुटकुले
भारत सरकार के नियमों से आज से देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हुआ लेकिन लोगों को राहत दी गई शराब की दुकान खोल देने से। पहले तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि दारू के ठेके खुल चुके हैं।
लेकिन थोड़ी ही देर में अखबारों और न्यूज़ चैनल ने ये कंफर्म किया कि ठेके खुल चुके हैं और लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं था।

लेकिन जैसे ही ठेके खुलने की खबर आई लोग सबसे पहले जो बात भूले वो थी एक दूसरे से दूरी बनाए रखना। दारू की दुकानों के बाहर इतनी भीड़ हो गई कि पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं।
लेकिन लोगों का हौसला नहीं डगमगाया। वो दारू के ठेके के बाहर भीड़ लगाकर जुटे रहे। वहीं एक मीम वायरल हुआ जिसके मुताबिक आज इतनी भीड़ देखकर कोरोना वायरस भी कितना खुश होगा।
कई बॉलीवुड सीन और डायलॉग्स पर मज़ेदार Meme बने जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुए। हम भी आपके लिए ले आए हंसी के थोड़े फुव्वारे -


Click it and Unblock the Notifications













