PICS: प्रियंका, कैटरीना और बाकी सेलेब्स का शानदार लुक
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान कल रात आयुष शर्मा के साथ सात फेरों में बंध गई। सलमान खान जिस दिन के लिए महीनों से तैयारियां कर रहे थे वो पल आखिरकार काफी शानदार तरीके से बीत गया। अर्पिता की शादी में हैदराबाद सितारों की मौजूदगी में चमक उठा था।
नोट: शादी की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।
अर्पिता खान की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल थे। कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपडा, आमिर खान, करण जौहर आदि इस शादी में सम्मिलित हुए। सभी ने मिलकर हैदराबाद में हुई इस शादी को बॉलीवुड का एक बड़ा ईवेंट बना दिया।
प्रियंका जहां ब्लू रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं कैटरीना की खूबसूरती भी समां बांध रही थी। आमिर खान को सलमान की तरह ही पगड़ी बांधते देखा गया । सभी सितारों ने शादी में काफी मजे किये और सेल्फी क्लिक कीं।


Click it and Unblock the Notifications












