सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. यहां जानें टीजर की 7 अच्छी बातें.. PICS
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट टीजर रिलीज हो चुकी है। यहां जानें टीजर की 7 अच्छी बातें।
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर रिलीज हो चुका और काफी पसंद भी किया जा रहा है। कोई शक नहीं कि फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प था और लोगों के मन फिल्म के प्रति उत्साह को और भी बढ़ा गया। खासकर सलमान खान का किरदार काफी अलग दिखा।
''ब्लॉकबस्टर है सलमान खान की ट्यूबलाइट.. 400 करोड़ तो FINAL है....''
कबीर खान की हर फिल्मों की तरह इस टीजर में भी कई बेहतरीन बातें दिखीं। प्यार, इमोशन, लड़ाई से लेकर गाने और हंगामे तक। फिल्म के टीजर को कबीर खान ने काफी अच्छे से बुना है।

23 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ट्यूबलाइट हॉलीवुड फिल्म 'लिटिल बॉय' से प्रेरित है। फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम है लक्ष्मण.. फिल्म में वे ऐसे इंसान बने हैं, जो ची़जें काफी धीरे समझता है। लेकिन वह सारे कमियों से लड़ता है और अपने खोए भाई को ढूंढ़ता है, जो भारत- चीन युद्ध में गायब हो जाता है।
यहां देंखे टीजर से फिल्म के कुछ सीन्स-


Click it and Unblock the Notifications