Good News Of 2022- इन पांच खबरों ने इस साल बिखेरी सिनेप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान

कोविड 19 महामारी के दौरान पूरी दुनिया के साथ साथ भारत भी रुक गया था और कुछ साल ऐसा नजारा हम सभी को देखने को मिला जो कि शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। सभी इंडस्ट्रीज ठप हो गईं और इनमें से बॉलीवुड एंडस्ट्री भी एक थी। सभी स्टार्स और फिल्ममेकर्स घर पर थे और इस मुश्किल समय के गुजर जाने का इंतजार कर रहे थे। लोगों की नौकरियां जा चुकीं थीं और थिएटर्स बंद बड़े थे।
इसके बाद आया साल 2022, इस साल ने लोगों को फिर से नई खुशियां दीं और कुछ ऐसे काम हुए जिसने सबकुछ पटरी पर लाकर खड़ा कर दिया। आज हम फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित ऐसी खबरों की बात करेंगे जिनको सुनकर लोगों को काफी खुशी हुई थी। जी हां, ये Good News Of 2022 की बात हो रही है। आइए एक नजर डालते हैं...

थिएटर्स फिर से खुले
फिल्म इंडस्ट्री आन बान और शान.. थिएटर्स जो कि काफी समय से बंद थे। इस दौरान थिएटर्स के मालिक और इससे जुड़े करोड़ों लोगों की नौकरी बंद हो चुकी। कई परिवार के चूल्हों पर असर डालने वाले थिएटर्स साल 2022 में खुले और लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई। इसके अलावा फिल्ममेकर्स भी इसको लेकर काफी खुश हुए और उनकी फिल्में ओटीटी से निकलकर थिएटर्स तक पहुंचीं।

रिकॉर्ड ब्रेकर फिल्में
लगातार फिल्में रिलीज होने के बाद फ्लॉप हो रहीं थीं और तभी अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई और इसने रिलीज के बाद धमाका कर दिया। फिल्म ने 184 करोड़ का दमदार बिजनेस किया और ये बता दिया कि फिर से दर्शक थिएटर्स जा रहे हैं और ये फिल्म इंडट्री के लिए एक बड़ी खबर थी। इसके अलावा कश्मीर फाइल्स ब्लॉकबस्टर हुई, ब्रह्मास्त्र और भेड़िया जैसी वीएफएक्स वाली फिल्में बॉलीवुड में पहली बार बनी। इन फिल्मो ने लोगों को प्रभावित किया।

सुपरस्टार्स ने किए प्रोजेक्ट्स के ऐलान
काफी समय से सुपरस्टार्स अपनी फिल्मों को लेकर शांत बैठे थे लेकिन 2022 ने कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स को फ्लोर पर उतारा। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स शामिल थे।

ओवरसीज में आरआरआर का डंका
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने रिलीज होकर 2022 में धमाका कर दिया। इस फिल्म ने ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम दर्ज करवाया। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कुल कलेक्शन किया जो कि एक बड़ी खुशखबरी के तौर पर सामने आया।

नॉर्ड vs साउथ की गिरी दीवार
इस नॉर्थ और साउथ नहीं बल्कि दोनों इंडस्ट्री एक साथ काम करतीं नजर आईं। बॉलीवुड के कई सितारे इस वक्त साउथ में और वहां के सितारे बॉलीवुड में काम करते नजर आए। आने वाले समय में भी ये दोस्ताना देखने को मिलता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











