DHAMAKA: अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर सलमान खान.. सब एक साथ हैं तैयार!

By Neeti

वह समय गया जब बॉलीवुड डाइरेक्टर्स सीक्वल फिल्मों के नाम से दूर भागते थे। धूम सीरिज हो या गोलमाल.. अब यहां फैंस को एक के बाद एक हिट सीरिज देखने को मिल रही है। शायद इसी का नतीजा है कि अगले साल दर्शकों के सामने बैक टू बैक 12 सीक्वल फिल्में रिलीज के लिए तैयार है।

जी हां, नवंबर में रॉक ऑन 2 के बाद आपके सामने लाइन से कई सुपरहिट फिल्मों की सीक्वल आने वाली है। जिनमें अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक की फिल्में शामिल हैं।

140 करोड़, 150 करोड़.. से 50 करोड़ पर आ गए ये 'सुपरस्टार'.. क्योंकि!

sequel movies

यहां देंखे लिस्ट.. 2016-17 में आने वाली सीक्वल फिल्में-

रॉक ऑन 2

फरहान अख्तर की सुपरहिट फिल्म रॉक ऑन की सीक्वल.. रॉक ऑन 2 रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में फरहान के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आएगी।

फोर्स 2

जॉन अब्राहम- सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म फोर्स 2.. 18 नवंबर को रिलीज होगी। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी।

तुम बिन 2

फिल्म तुम बिन एक रोमांटिक फिल्म थी। खासकर इसके गानों का रोमांस आज तक जिंदा है। तुम बिन 2 भी 18 नवंबर को रिलीज होगी।

कहानी 2

विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म कहानी का सीक्वल 24 नवंबर को दर्शकों के सामने होगा।

कंमाडो 2

यह फिल्म साल 2017 की पहली रिलीज होगी। विद्युत जामवाल की यह एक एक्शन फिल्म है।

जॉली एलएलबी 2

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2.. 10 फरवरी को रिलीज होगी। बता दें, पहली फिल्म में अरशद वारसी मुख्य कलाकार थे।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया की सीक्वल फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में वरूण धवन और आलिया भट्ट हैं।

बाहुबली 2

ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का सीक्वल बाहुबली 2 भी अगले साल आपके सामने होगी। फिल्म 28 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।

गोलमाल अगेन

अजय देवगन और रोहिट शेट्टी की सुपरहिट फैंचाइजी फिल्म भी अगले साल वापस आ रही है। गोलमाल अगेन अगस्त 2017 में रिलीज होगी।

रोबोट 2

रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म रोबोट की सीक्वल रोबोट 2.0 भी अगले साल आपके सामने होगी। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे।

आंखे 2

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल की फिल्म आंखे का सीक्वल भी तैयार किया जा रहा है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

टाईगर जिंदा है

कबीर खान की फिल्म 'एक था टाईगर' का सीक्वल 'टाईगर जिंदा है' 22 दिसंबर 2017 में रिलीज होगा। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X