..................... Golden Globe Awards 2023: Bollywood Celebrities reaction on RRR movie Naatu Naatu best original Song। गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023: आरआरआर के अवार्ड जीतने से छाई खुशी, सेलेब्स ने ऐसे दी बधाई - Hindi Filmibeat

गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023: आरआरआर के अवार्ड जीतने से छाई खुशी, सेलेब्स ने ऐसे दी बधाई

RRR

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में फिल्म के गाने 'नाटु नाटु' को को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। साथ ही इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म और पूरी टीम को मिली इस सफलता पर कई स्टार्स और नेताओं ने खुशी जाहिर की।

फिल्म को मिली इस सफलता पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और टीम को शुभकामनाएं भी दी है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है-यह एक बेहद ऐतिहासिक पल है। फिल्म के कंपोजर एमएम कीरावाणी, एस एस राजामौली और आर आर आर की पूरी टीम को बधाइयां। भारत के लिए ये बेहद गर्व की बात है।वहीं, शाहरुख खान, आलिया भट्ट से लेकर कई सेलिब्रिटीज ने इस जीत पर अपना रिएक्शन दिया है। यहां देखें सेलेब्स ने कैसे टीम को बधाई दी है-

बिग बी ने दी बधाई

बिग बी ने दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा है- 'RRR की टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये एक वेल डिजर्विंग अवॉर्ड था।'

शाहरुख ने किया विश

शाहरुख ने किया विश

शाहरुख खान ने भी एसएस राजामौली की पठान ट्रेलर पर किए गए कॉमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है- 'सर सुबह आंख खुलते ही मैंने नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आपकी जीत को सेलिब्रेट किया। अभी और भी कई अवॉर्ड्स आने बाकी हैं, आप ऐसे ही इंडिया को प्राउड फील करवाते रहें।' दरअसल, पठान ट्रेलर को लेकर राजामौली ने लिखा है- ट्रेलर शानदार लग रहा है। किंग खान एक बार फिर लौट आए हैं। पठान की पूरी टीम को ऑल द बेस्ट। इसी पर शाहरुख खान ने रिप्लाई किया है।

खुशी से झूमी आलिया

खुशी से झूमी आलिया

फिल्म आरआरआर का हिस्सा रहीं आलिया भट्ट ने इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है। आलिया भट्ट ने इस विनिंग मोमेंट पर हार्ट इमोजी बनाकर खुशी जताई है।

एआर रहमान ने भी किया ट्वीट

एआर रहमान ने भी किया ट्वीट

संगीत की दुनिया के बादशाह एआर रहमान ने भी ट्वीट कर लिखा है- 'इनक्रेडिबल, सभी भारतीयों और आपके फैंस की तरफ से एमएम कीरावाणी और RRR की पूरी टीम बधाई।'

अनुष्का शेट्टी ने भी किया विश

अनुष्का शेट्टी ने भी किया विश

एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली का हिस्सा रह चुकी अनुष्का शेट्टी ने भी पूरी टीम को बधाई दी है

अक्षय कुमार ने किया विश

अक्षय कुमार ने किया विश

अक्षय कुमार ने भी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- पूरा देश आज 'नाटु नाटु' पर डांस कर रहा है। mmkeeravaani, ssrajamouli, tarak9999, AlwaysRamCharan और पूरी टीम को बधाई।

अरविंद केजरीवाल ने भी दी बधाई

अरविंद केजरीवाल ने भी दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर पूरी टीम के लिए शुभकामना संदेश लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X