19 साल की उम्र में इस हसीना को होना पड़ा था कास्टिंग काउच का शिकार,महिला ने एक्ट्रेस के सामने रखी थी ऐसीडिमांड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सैयामी खेर पिछली रिलीज हुई उनकी फिल्म 'घूमर' में काफी बेहतरीन काम किया। हर किसी ने उनकी एक्टिंग की सराहना की और हर दर्शक उनकी अदाकारी से इंप्रेस भी हो गया। उन्होंने अपनी मेहनत की बलबूते पर आज इंडस्ट्री में एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन आज तक के डिजिटल को हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने अपने करियर और स्ट्रगल को लेकर भी काफी कुछ बताया।
'घूमर' एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान किए अपनी जिंदगी से जुड़े हुए खुला से
दरअसल इंटरव्यू के दौरान सैयामी खेर ने कास्टिंग काउच से जुड़ा हुआ अपना एक एक्सपीरियंस से साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि डायरेक्टर्स के साथ में कभी भी उनको कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन एक बार एक महिला ने उनके सामने अजीबोगरीब डिमांड रख दी थी। इसके बाद में वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी।
18 साल की उम्र में एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच का शिकार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैयामी खेर उसे वक्त सिर्फ 18 या फिर 20 साल की थी। एक महिला का उनका फोन आता है और वह साउथ की फिल्म उनको ऑफर करती हैं। इसके बाद में उस महिला ने एक्ट्रेस को कंप्रोमाइज करने के लिए कहा। जिस पर सैयामी खेर ने इंटरव्यू में कहा कि "एक महिला का किसी एक छोटी बच्ची को कंप्रोमाइज करने के लिए कहना काफी ज्यादा सरप्राइजिंग था। मैंने उनको फोन पर यही कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या कह रहे हो।"
सैयामी खेर से महिला ने की थी कंप्रोमाइज करने की डिमांड
सैयामी खेर ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि उसके बाद में महिला ने अच्छे से एक्सप्लेन किया और बताया कि इंडस्ट्री में ऐसा होता है और करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने इसके लिए सीधा उनको मना कर दिया और कहा कि उन्हें काम की इतनी भी कुछ ज्यादा जरूरत नहीं है। कुछ ऐसी चीज हैं जो कि वह कभी भी नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने उसे महिला को काफी कुछ सुनाया और उसके बाद में कभी भी उनके साथ में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
साल 2015 में की थी सैयामी खेर ने करियर की शुरुआत
सैयामी खेर ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की और आपको बता दें कि साल 2015 में उनकी फिल्म 'रे' रिलीज हुई थी। लेकिन अब वह मलयालम फिल्म में काम करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि दूसरी इंडस्ट्रीज में काम करने पर उनको ज्यादा फर्क महसूस नहीं हुआ लेकिन बस भाषा का ही अंतर है। उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री को पंक्चुअल भी बताया। सैयामी खेर को मिर्जया, अनपॉज्ड और हाईवे जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications