साड़ी- झुमका-लिपस्टिक- बिंदी.. जर्मन ने फेल करदी सारी हिंदुस्तानी भाभियां, 24 घंटे मे बन गई नेशनल क्रश

Viral German Girl In Saree: सोशल मीडिया पर इन दिनों जर्मनी की एक युवती की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बेंगलुरु की सड़कों पर ली गई कुछ साधारण लेकिन बेहद खूबसूरत तस्वीरों ने उसे देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें एक स्ट्रीट फोटोग्राफर द्वारा क्लिक की गई थीं, जिन्हें ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

Viral German Girl In Saree

तस्वीरें पोस्ट होने के महज 24 घंटे के भीतर ही अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोगों की नजरें उस पर टिक गईं। यूजर्स ने न सिर्फ तस्वीरों को जमकर शेयर किया, बल्कि उसकी सादगी और आत्मविश्वास की खुलकर तारीफ भी की।

जर्मनी की इस युवती का नेचुरल लुक लोगों को खासा पसंद आया। बिना भारी मेकअप के उसकी सहज मुस्कान और आत्मविश्वासी अंदाज ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया।

तस्वीरों में वह क्रीम रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है, जिसके बॉर्डर पर नीले, लाल और क्रीम रंग की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। यह सादगी और खूबसूरती का बेहतरीन मेल लग रहा था।

खुले बाल, कानों में झुमके और माथे पर सजी बिंदी ने उसके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया। भारतीय पारंपरिक पहनावे को जिस सहजता और सम्मान के साथ उसने अपनाया, वही बात लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई।

जो तस्वीरें एक आम स्ट्रीट फोटोग्राफी के तौर पर ली गई थीं, वही अब कला, संस्कृति और सादगी की मिसाल बन चुकी हैं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उसे 'इंडिया की नई नेशनल क्रश' तक कहना शुरू कर दिया है।

लोगों का कहना है कि भारतीय संस्कृति को अपनाने का उसका आत्मविश्वास और सम्मानजनक तरीका ही उसकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है। शायद यही कारण है कि वह कुछ ही समय में लाखों दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X