BdaySpcL-बॉलीवुड की हैं ये सबसे क्यूट एक्ट्रेस..मम्मी..गर्लफ्रेंड और पत्नी..तस्वीरें!
बॉलीवुड में काजोल और जेनेलिया डिसुजा सबसे क्यूट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं और इत्तेफाक से दोनों का जन्मदिन भी एक ही दिन आता है। जेनेलिया डिसुजा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं और रितेश देशमुख ने बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें ट्विटर पर विश भी किया।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसुजा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कप्ल्स में से एक हैं। आप ये भी कह सके हैं ये बॉलीवुड के सबसे ज्यादा मेड फॉर इच अदर कपल हैं। लगभग 10 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की।तुझे मेरी कसम इनकी पहली फिल्म थी और यहीं से इनके रिश्ते की भी शुरूआत हुई।
[BdaySpcL- आज अजय देवगन भी ठहाके मारेंगे..]
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रितेश ने कहा था कि जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब जेनेलिया टीनएज में थी और में 20s में..हम दोनों एक साथ बड़े हुए मैच्योर हुए यही हमारी मजबूती है। किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम इनकी भी लव स्टोरी नहीं है।
सिंपल और क्यूट सी जेनेलिया काफी समय तक रितेश को ये सोचकर इग्नोर करती रही कि ये सीएम (विलासराव देशमुख) क बेटा है तो पॉलटिश्यन के बेटों जैसा हीं होगा लेकिन जल्दी हीं उन्हें समझ गया रितेश कितने फन लविंग और केयरिंग हैं।दोनों हाल में ही फिर से मम्मी पापा बने हैं। जेनेलिया डिसुजा के जन्मदिन पर देखिए रितेश-जेनेलिया की कुछ बेहद क्यूट और रोमांटिक तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











