एक्टर ने रचाई 3 शादियां, फिर भी नहीं बनी बात, एक्ट्रेस को बिन ब्याही बनाया दो बेटियों की मां, एक है सुपरस्टार

फिल्मी सितारों के अक्सर अफेयर देखने को मिलते हैं और आपको बता दें कि वह काफी इसके चलते विवादों में भी रहते हैं। आज हम आपको साउथ के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि तीन शादियां रचाई। यहां तक कि उनकी जिंदगी अधूरी रही तो उन्होंने एक एक्ट्रेस के साथ संबंध बनाए और उन्हें बिन ब्याही मां बना दिया। एक्टर को अभिनेत्री से दो बेटियां हुई और आज एक बेटी बॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकी है।
दरअसल आज हम बात करने वाले हैं साउथ के मशहूर अभिनेता जेमिनी गणेशन की। बता दे कि उनकी निजी जिंदगी काफी विवादों से भरी रही। जेमिनी गणेशन ने कई महिलाओं के साथ रिश्ते रखे। उन्होंने तीन बार शादी रचाई थी। बता दे कि उन्हें मशहूर अभिनेत्री सावित्री के साथ अफेयर के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद साउथ अभिनेत्री पुष्पवल्ली से शादी किए बगैर ही दो बेटियों को जन्म दे दिया। जिनमें से एक हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी है।
जेमिनी गणेशन, रेखा के पिता है और आपको बता दें कि उस समय वह शादीशुदा थे। तब एक्ट्रेस सावित्री से उन्होंने शादी करने के चलते काफी विवाद पैदा कर दिया। इसके बावजूद भी उन्होंने रेखा की मां पुष्पवल्ली से रिश्ता रखा। इतने सारे रिश्तों के चलते एक्टर साथ बेटियों और एक बेटे के पिता बन गए। खबरों के अनुसार जेमिनी गणेशन ने तीसरी शादी साल 1998 में जूलियाना एंड्रयू से की थी।
जेमिनी गणेशन ने अपनी ही बायोग्राफी Vaazhkai Padagu में अपने रिश्तों को लेकर लिखा था कि मैं उन महिलाओं से आकर्षित हो गया था जो मुश्किल में मुझे नजर आई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर को किंग ऑफ रोमांस कहलवाना पसंद भी नहीं था। उनका मानना था कि इसका इस्तेमाल लोग उनकी निजी जिंदगी में कालिख पोतने के लिए करते है।


Click it and Unblock the Notifications











