पहली 2 फिल्मों में बॉलीवुड स्टार संग हुईं इंटीमेट, दोनों ही बार फ्लॉप, फिर फेमस क्रिकेटर संग की शादी, अब है..

Geeta basra harbhajan singh emraan hashmi

फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई बार सितारे एक्टर बनने के लिए आते हैं और फ्लॉप होने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पहले दो फिल्मों में इंटीमेट सीन दिए और इसके बावजूद फ्लॉप हो गई। फिर उन्होंने एक क्रिकेटर से शादी रचा ली।

दरअसल आज हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री गीता बसरा की। वह एक ब्रिटिश पूर्व अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड में भी उन्हें देखा गया। अब वह भारत के मुंबई शहर में रहती हैं और एक्टिंग से उन्होंने दूरी बनाई हुई है। गीता बसरा ने पहली बार 2006 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म दिल दिया है में काम किया था। जिसमें दोनों का इंटीमेट सीन देखने को मिला था।

दूसरी बार भी साल 2007 में इमरान हाशमी के साथ उन्हें द ट्रेन फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में भी इमरान हाशमी के साथ उनके इंटीमेट सीन देखे गए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बोल्ड सीन के जरिए की और इसके बावजूद सफल नहीं हो पाई। लेकिन उनके गाने जरूर ब्लॉकबस्टर साबित हुए। गीता बसरा और इमरान हाशमी का नाम भी एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा था और यह सिर्फ एक अफवाह थी।

बाद में गीता बसरा ने कुछ और प्रोजेक्ट में काम किया। लेकिन वह कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई। जिसके चलते साल 2015 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ शादी कर ली। बता दें कि दोनों की शादी जालंधर के पास एक गुरुद्वारे में हुई। अभिनेत्री ने सिर्फ 6 फिल्मों में काम किया है और अब वह अपनी गृहस्थी में व्यस्त है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X