ये हसीनाएं कुछ ही फिल्मों से हुईं पॉपुलर, मगर अचानक छोड़ी इंडस्ट्री, एक ने तो किंग खान संग किया था डेब्यु

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे कलाकार होते हैं जो कि बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने खास पहचान बनाने के बावजूद भी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी कुछ ही फिल्मों से काफी लोकप्रियता हासिल की और बाद में वह अपने फिल्मी करियर को कंटिन्यू नहीं रख पाई।
गायत्री जोशी
गायत्री जोशी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार रही। बता दें कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ में फिल्म 'स्वदेश' में काम किया था। इस फिल्म में उन्हें किंग खान के ऑपोजिट गीता का रोल निभाते हुए देखा गया। 'स्वदेश' फिल्म को 2004 में रिलीज किया गया और अगले साल ही उन्होंने यानी कि 2005 में बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय के साथ में शादी रचाई। जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
मालिनी शर्मा
'राज़' फिल्म तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु को भी देखा गया था। बता दें कि इन दोनों ने लीड रोल निभाया था। लेकिन दोनों के अलावा मालिनी शर्मा भी इस फिल्म में नजर आई थी। जिनको आदित्य का रोल निभाने वाले डीनो मोरिया की एक्स गर्लफ्रेंड के किरदार में देखा गया। इस फिल्म के बाद में मालिनी ने इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
जैस्मिन
80 के दशक में कई सारी हॉरर फिल्में बनी थी। उन्हीं में से एक 'वीराना' फिल्म भी थी जो कि एक इरॉटिक हॉरर फिल्म थी। इस फिल्म के दौरान जैस्मिन ने काफी बोल्ड सीन फिल्माए थे। वह काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गई थी। लेकिन इस फिल्म में नजर आने के बाद में वह अचानक से बॉलीवुड से गायब हो गई। कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने सुसाइड कर लिया तो कुछ खबरें आने लगी कि उनकी किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई। लेकिन ये सभी बातें अफवाह निकली क्योंकि वह कुछ समय के लिए विदेश चली गई थी और बाद में वापस लौट आई।
पूजा साल्वी
पूजा साल्वी को आयुष्मान खुराना की फिल्म नौटंकी साला में देखा गया था। इस फिल्म में कुणाल रॉय कपूर नजर आए थे। वही आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का भी इस फिल्म में कैमियो का किरदार देखा गया था। लेकिन पूजा साल्वी ने लीड रोल निभाया और उन्हें लक्स और कैडबरी जैसे एडवर्टाइजमेंट के लिए भी जाना जाता है। लेकिन 'नौटंकी साला' फिल्म के बाद में उन्हें किसी भी फिल्में आगे देखा नहीं रहा।
मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा चोपड़ा को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'ज़िद' में देखा गया था। इसी के साथ आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर बताई जाती हैं। 'ज़िद' उनकी इकलौती हिंदी फिल्म रही है। जिसके बाद में उन्होंने कई सारी तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। लेकिन वह बॉलीवुड फिल्मों में वापसी नहीं कर पाई।


Click it and Unblock the Notifications











