नौ साल से नहीं दी कोई हिट फिल्म, सालों से रिलीज नहीं हुई मूवी, फिर भी है सबसे महंगी और अमीर एक्ट्रेस

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को सेम फीस के बारे में पिछले कुछ सालों में काफी चर्चा हुई है। एक समय था जब एक्ट्रेक को उनके मेल को-स्टार के मुकाबले में कम फीस दी जाती थी। हालांकि, समय के साथ, चीजें बेहतर हुई हैं और अब एक्ट्रेस भी अपने काम के लिए अच्छी खासी फीस वसूलती हैं।
आज हम आपको सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 9 सालों में कोई हिट फिल्म नहीं दी है और बॉलीवुड में 5 सालों में उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिर भी वह हर फिल्म 40 करोड़ रुपये कमाती हैं और उनकी नेट वर्थ तो सोच से भी बहुत ज्यादा है। हम किसी और की नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा जोनास की बात कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट आज भारत में टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा जोनास हॉलीवुड में अपनी प्रसिद्धि के कारण उनसे आगे हैं। फोर्ब्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जोनास, जिन्होंने 'हमराज़' (2002) से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की, एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। यह वह फीस है जो प्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न प्राइम वीडियो शो 'सिटाडेल' के लिए ली थी। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह भारत में एक फिल्म के लिए 14-20 करोड़ रुपये लेती हैं।
प्रियंका चोपड़ा जोनास अमेरिका जाने से पहले भारत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। 9 सालों में कोई हिट फिल्म ना मिलने के बावजूद वह सबसे ज्यादा फीस पाने वाली भारतीय अभिनेत्री बनी हुई हैं। उनकी आखिरी हिट फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' थी। प्रियंका चोपड़ा ने भी पिछले 5 सालों से बॉलीवुड की किसी फिल्म में काम नहीं किया है। उनकी आखिरी रिलीज़ फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज़ पिंक' थी।
इन फैक्ट्स के बावजूद, प्रियंका चोपड़ा जोनास ना केवल सबसे अधिक फीस पाने वाली एक्ट्रेस हैं, बल्कि 75 मिलियन डॉलर (लगभग 620 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर भारतीय एक्ट्रेसेस में से भी एक हैं। यही नहीं वो सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन एक्ट्रेस भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications