फिर होने जा रहा सबसे महंगा तलाक, पत्नी ने की 8745 करोड़ की मांग, पति देने को तैयार, रखी ये शर्त

Gautam Singhania

मशहूर बिजनेसमैन और रेमंड के अध्यक्ष गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने फैमिली स्टेटमेंट के तहत अपनी दो बेटियों और खुद के लिए 1.4 डॉलर की संपत्ति के तौर पर 75% हिस्सा मांग लिया है। यानी कि अगर भारतीय रुपए में देखा जाए तो 11,660 करोड़ की प्रॉपर्टी में से उनकी पत्नी ने 8745 करोड रुपए की मांग कर दी है। ईटी की एक खबर के अनुसार इस मामले से जुड़े हुए एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी है।

बताया तो यह भी जा रहा है कि गौतम सिंघानिया इस डिमांड के लिए काफी हद तक राजी भी हो चुके हैं लेकिन उन्होंने एक फैमिली ट्रस्ट स्थापित करने और परिवार की संपत्ति को उसमें ट्रांसफर करने का भी सुझाव दे दिया है। जहां पर वह सिर्फ एक मात्र प्रबंध ट्रस्टी होने वाले हैं।

नवाज मोदी को यह शर्त नहीं है मंजूर

इस मामले से जुड़े हुए लोगों ने यह भी बताया है कि गौतम सिंघानिया की मृत्यु पर उनके परिवार के सदस्यों को उनके बाद में संपत्ति की वसीयत करने की अनुमति दी जा सकती है। लेकिनमन तो यह भी जा रहा है कि यह शर्त नवाज मोदी सिंघानिया को बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। दरअसल रेमंड ग्रुप में पहले से ही कई ट्रस्ट बन चुके हैं। जिसमें जेके ट्रस्ट और सुनीति देवी सिंघानिया हॉस्पिटल ट्रस्ट भी शुमार है। इनके पास में रेमंड लिमिटेड में 1.04% हिस्सेदारी भी है। वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि गौतम सिंघानिया इंटरेस्ट के अध्यक्ष और मैनेजिंग ट्रस्टी भी बन गए हैं। नवाज मोदी सिंघानिया भी इनमें एक ट्रस्टी है।

गौतम सिंघानिया ने इस मामले पर नहीं की कोई टिप्पणी

खेतान एंड पार्टनर के एच. खेतान को इस मामले में गौतम सिंघानिया का लीगल एडवाइजर भी बताया गया है। दूसरी तरफ मुंबई की रश्मि कांत को नवाज मोदी सिंघानिया के वकील भी बनाया जा सकता है। लीगल एक्सपट्र्स तो बता रहे हैं कि गौतम सिंघानिया का फैमिली ट्रस्ट बनाकर अकेले अध्यक्ष और ट्रस्टी बने रहना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। गौतम सिंघानिया ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

पोस्ट कर दी तलाक की जानकारी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेमंड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर को एक बयान जारी किया और अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने का फैसला लिया। गौतम सिंघानिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि यह मेरा विश्वास है कि नवाज और मैं यहां से अलग रास्ते पर जाएंगे। हम वह करते रहेंगे जो हमारे दो अनमोल हीरे निहारिका और निसा के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

Read more about: gautam singhania
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X