गौरी खान ने घर पर शाहरुख को हिंदू दिखाने के नाम बताया था 'अभिनव', पैरेंट्स को नहीं मंजूर थी शादी

Shahrukh Khan and Gauri Khan: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों का दशकों का साथ है और अब उनकी लव स्टोरी हर किसी के लिए मिसाल से कम नहीं है। दोनों ने साथ में हर अच्छे-बुरे दिनों को देखा है और बखूबी चट्टान की तरह एक दूसरे के साथ खड़े नजर आए। हालांकि, सालों पहले गौरी खान को शाहरुख खान के लिए अपने परिवार को मनाना आसान नहीं था।
साल 2008 में डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के शो 'फर्स्ट लेडीज' में गौरी खान ने शादी को लेकर आई मुश्किलों के बारे में भी बात की थी। गौरी खान ने बताया था कि उनके पैरेंट्स को शाहरुख खान संग उनकी इंटर फेथ शादी से ऐतराज था। 21 साल की गौरी खान 26 साल के शाहरुख खान को अपना दिल दे बैठी थी और हर हाल में सिर्फ उनसे ही शादी करना चाहती थीं।
उन्होंने शेयर किया था कि शाहरुख खान मुस्लिम हैं, इस पहचान को छिपाने के लिए उन्होंने उनका नाम 'अभिनव' बताया था। गौरी खान ने उस इंटरव्यू में कहा था- 'हम काफी यंग थे। शादी का फैसला लेना, वो भी ऐसे इंसान से जो फिल्मों में काम करने जा रहा था और दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता था। यह मुश्किल था। हमने उनका नाम अभिनव रख दिया था ताकि मेरे पैरेंट्स को लगे कि वो हिंदू लड़का है। लेकिन ये बहुत ही बेवकूफी भरी और बचकानी हरकत थी।
'बच्चों के धर्म पर गौरी ने कहा था..
शाहरुख खान और गौरी ने दिल्ली में ही एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था। इस इंटरव्यू में गौरी खान ने यह खुलासा किया था कि उनके बच्चे हर त्योहार उतने ही उत्साह के साथ मनाते हैं। गौरी खान ने यह भी कहा था कि बच्चे गौरी खान के साथ दिवाली की पूजा करते हैं तो शाहरुख खान के साथ ईद पर प्रेयर भी करते हैं।
शाहरुख के लिए ईद-दिवाली सब बढ़िया
गौरी खान ने साथ ही कहा था- 'मुझे लगता है कि ये सब बहुत सुंदर है और मेरे बच्चे इसे अपना चुके हैं। मेरे बच्चे असल में शाहरुख की बात को ज्यादा मानते हैं। उनके लिए दिवाली, ईद सबकुछ बढ़िया है।' बता दें कि शाहरुख खान भी कई इंटरव्यू में पहले अपने बच्चों के धर्म पर बात कर चुके हैं।
सुहाना करेंगी डेब्यू
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि, जब भी उनके बच्चे उनसे पूछते हैं कि उनका धर्म क्या है तो वो यही सिखाते हैं कि वो भारतीय हैं और इंसानियत ही उनका धर्म है। शाहरुख खान के बच्चों की बात करें तो सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से वो बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
बिजनेस में आर्यन ने रखा कदम
वहीं, आर्यन खान राइटिंग के जरिए बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। साथ ही आर्यन खान प्रीमियम वोडका ब्रांड को लॉन्च किया है। इसके लिए उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी AB InBev की भारतीय यूनिट के साथ करार किया है। शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम अभी महज 9 साल के हैं।


Click it and Unblock the Notifications



