..................... Gauri Khan revealed that she wanted all Shahrukh Khan films to flop gauri khan was not happy with shah rukh khan hit films - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की फिल्मों फ्लॉप होने की मन्नतें करती थी पत्नी गौरी, वजह जान खौल उठेगा किंग खान के फैंस का खून!

Shah Rukh Khan, Gauri Khan

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी पत्नी गौरी खान भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ-साथ एक जानी-मानी प्रोड्यूसर भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी एक वक्त पर ऐसी दुआ करती थी कि उनके पति की फिल्में फ्लॉप हो जाएं। मीडिया खबरों के अनुसार गौरी खान ऐसा इसीलिए किया करती थी क्योंकि वह चाहती थी कि शाहरुख खान को फिल्मों से जल्दी छुटकारा मिले और वह दिल्ली वापस लौट आएं।

शाहरुख़ को मुंबई जाने नहीं देना चाहती थी गौरी

दरअसल आपको बता दें कि गौरी खान ने अबू जानी और संदीप खोसला के साथ में एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह हमेशा अपने पति शाहरुख खान के लिए मजबूत सपोर्ट बन कर रही। गौरी ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए यह भी कहा था कि वह शाहरुख के मुंबई आने पर बिल्कुल भी खुश नहीं थी। उन्हें असलियत में यही पता नहीं था कि कब शाहरुख खान इतने बड़े स्टार बन गए। शुरुआत में मुंबई आना और फिल्मों में काम करना उनके लिए एक शौक की तरह थी।

गौरी चाहती थी कि शाहरुख की फ़िल्में फ्लॉप हों

गौरी खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया था कि यह वक्त बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। असल जिंदगी में वह यही चाहती थी कि उनकी यानी कि शाहरुख खान की फिल्में फ्लॉप हो जाएं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था की फिल्में पिट जाएगी तो वह वापस दिल्ली वापस आ जाएंगे।

21 साल में ही हो गई थी गौरी की शादी

गौरी खान ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा था कि जब उनकी शादी हुई तो वह सिर्फ 21 साल की थी। तब उनके लिए फिल्मों में कैसे काम किया जाता है और यह सब चीज काफी नई थी। गौरी ने बताया कि तब उन्हें ऐसा लगता था कि कुछ भी चलना नहीं चाहिए और हर चीज फ्लॉप हो जानी चाहिए। उनको समझ नहीं आता था कि आखिर यह सब क्या हो रहा है। शाहरुख की दीवाना फिल्म अच्छी खासी चली और जब तक वह कुछ समझ पाती तभी तक शाहरुख की दिलवाले फिल्म रिलीज हो गई। गौरी को इस बारे में खबर ही नहीं लग पाए कि शाहरुख को कब इतने बड़े स्टार बन गए थे।

गौरी ने खुद को बताया लकी

गौरी खान ने आगे यह भी कहा कि शाहरुख बचपन से ही स्कूल के दिनों से लेकर कॉलेज तक में टॉप करते आए हैं। फिर चाहे वह फुटबॉल हो या फिर हॉकी। चाहे फिर वह थिएटर ही क्यों ना हो। गोरी को ऐसा लगता था कि शाहरुख जिस चीज को हाथ लगा देते वह सोना हो जाती। दरअसल गौरी ने यह भी कहा कि उन्होंने शायद सही इंसान को चुना है और वह बहुत लकी है कि उनको शाहरुख मिले।

Read more about: shah rukh khan gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X