..................... Gauri Khan birthday have a look Shahrukh khan, Aryan Khan and Suhana khan family Photo। गौरी खान जन्मदिन देखि शाहरुख खान, आर्यन खान और सुहाना की फैमिली फोटो - Hindi Filmibeat

गौरी खान जन्मदिन: दिल में बस जाएगी शाहरुख, आर्यन खान और सुहाना की अनदेखी फैमिली फोटो

गौरी खान के लिए साल 2021 का उनका जन्मदिन काफी तकलीफ से भरा है। लेकिन वो एक मजबूत मां की तरह इस मुश्किल हालात का भी सामना कर रही हैं। शाहरुख खान और गौरी खान विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। शाहरुख खान और गौरी खान को बॅालीवुड में परफेक्ट पेरेंट्स बोला जाता है।

आर्यन खान की ड्रग की गिरफ्तारी के बाद से ही गौरी खान और शाहरुख खान ने अपने सभी प्रोफेशनल काम को एक तरफ रखते हुए बेटे को इस मामले से बाहर निकालने की कोशिश की। आज जब खान परिवार सबसे कठिन हालात का सामना कर रहा है तो ऐसे में शाहरुख खान और गौरी खान की प्यारी फैमिली फोटो आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।

Gauri Khan,Shahrukh khan, Aryan Khan, Suhana khan

शाहरुख खान और गौरी खान अपने बच्चों के साथ हर फैमिली त्योहार में नजर आते हैं। यहां तक कि खान परिवार के वेकेशन की तस्वीरें आपको भी एक खुशी वाली वाइब देगी।

शाहरुख खान और सुहाना खान

शाहरुख खान और सुहाना खान

शाहरुख खान और सुहाना खान अपने बच्चों के साथ दोस्त जैसे रहते हैं। शाहरुख खान जहां पर बेटी सुहाना खान के ज्यादा करीब हैं वहीं गौरी खान बेटे आर्यन को ज्यादा लगाव रखती हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान का रिश्ता

शाहरुख खान और गौरी खान का रिश्ता

गौरी खान और शाहरुख खान के रिश्ते के लिए हर कोई ये जानता है कि गौरी खान ने शाहरुख खान से शादी करने के लिए अपने परिवार के भी खिलाफ हो गई थीं।

गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर

गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर

गौरी खान ने आर्यन खान और सुहाना खान के बड़े हो जाने के बाद अपने काम पर अधिक फोकस किया। शाहरुख खान जहां फिल्म स्टार बन गए। वहीं गौरी खान अपने आइडिया को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी खान हैं।

आर्यन खान के साथ शाहरुख खान का रिश्ता

आर्यन खान के साथ शाहरुख खान का रिश्ता

आर्यन खान के साथ शाहरुख खान का रिश्ता दोस्ती से भरा है। शाहरुख खान ने एक दफा एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास बच्चों से मिलने का वक्त नहीं होता। इस वजह से उन्होंने अपने बच्चों को लेट सोने की आदत डाली है ताकि वह अपने बच्चों के साथ शूटिंग के बात कुछ पल बांट सके।

गौरी खान की मन्नत

गौरी खान की मन्नत

शाहरुख खान ने एक दफा कॅाफी विद करण में कहा था कि आर्यन खान ने 9 साल की उम्र में एक लड़की पिटाई कर दी थी। आर्यन खान की लड़ाई की वजह ये थी कि किसी ने शाहरुख खान को मोटा बोला था।आपको ये बता दें कि शाहरुख खान के घर मन्नत की असली मालकिन गौरी खान हैं। मन्नत का इंटीरियर डिजाइन भी खुद गौरी ने ही किया है।

गौरी की विदेश में प्राॅपर्टी

गौरी की विदेश में प्राॅपर्टी

गौरी खान के नाम पर विदेशों में भी काफी प्राॅपर्टी है। दुबई में गौरी खान का एक विला है जिसकी कीमत 24 करोड़ है। शाहरुख खान और गौरी खान एक साथ कई बार परिवार के साथ इस विला में वेकेशन के लिए जाते रहते हैं। गौरी खान की कुल संपत्ति 16000 करोड़ के करीब है। गौरी खान भले ही लोकप्रियता के मामले में शाहरुख खान से पीछे हैं लेकिन कमाई के मामले में वह अपने किंग खान को भी पीछे छोड़ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X