..................... Gaurav Khanna Dhiraj dhooper Sunil Grover Arjun Bijlani Kapil Sharma Tv stars fees per episode - Hindi Filmibeat

नोट छापने की मशीन हैं टीवी के ये स्टार्स, एक एपिसोड में काम करने के लिए लेते हैं लाखों की फीस

Gaurav Khanna

टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके सीरियस की टीआरपी भी काफी ज्यादा जबरदस्त रहती है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो की एक दिन काम करके ही लाखों रुपए की फीस लेते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह टेलीविजन के जाने-माने सितारे...

गौरव खन्ना

गौरव खन्ना टेलीविजन शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे हैं. इतना ही नहीं इस सीरियल में उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह एक दिन काम करने के लिए 1.5 लाख रुपए की फीस से ज्यादा लेते हैं.

धीरज धूपर

धीरज धूपर टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं और आपको बता दें कि उन्होंने कुंडली भाग्य सीरियल से काफी ज्यादा दर्शकों के दिलों पर राज किया है. यहां तक कि उन्हें शेर दिल शेरगिल सीरियल में भी देखा गया. धीरज धूपर ने एक एपिसोड के लिए ₹2 लाख का चार्ज लिया

सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर कॉमेडी किंग माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह एक दिन काम करने के लिए निर्माताओं से 10 से 12 लाख रुपए की फीस ले लेते हैं.

शहीर शेख

शहीर शेख टेलीविजन पर काफी ज्यादा जाने-माने सितारे माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी हिट सीरियल्स में भी काम किया है. इतना ही नहीं वह अपने सीरियल के एक एपिसोड के दो से तीन लाख रुपए का चार्ज करते हैं.

नकुल मेहता

नकुल मेहता बड़े अच्छे लगते हैं और इश्कबाज सीरियल से काफी ज्यादा फेमस हो गए थे. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी रातों-रात लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई थी. वह पर एपिसोड का 2 लाख रुपए तक का चार्ज लेते हैं.

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी भी टेलीविजन के उन सितारों में से एक माने जाते हैं जो की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं. अगर वह किसी भी शो में काम करते हैं तो वह एक एपिसोड के लिए तकरीबन 80 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं.

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा कॉमेडी किंग माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में अपना एक नया ही मुकाम हासिल किया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अपने शो पर नजर आने के लिए एक एपिसोड की 50 लाख रुपए की फीस लेते हैं.

Read more about: gaurav khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X