अचानक उठने लगा लेबर पेन, कार चलाकर हॉस्पिटल पहुंची एक्ट्रेस, बगल की सीट पर हाथ में हाथ रख बैठे रहे पति

गौहर खान इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। बता दें कि किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। हाल ही में वह एक बेटे की मां बनी और 4 महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया। इन दिनों वह अपने मदरहुड पीरियड को इंजॉय कर रही है। इतना ही नहीं अपने बच्चों के साथ में तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती हैं।
गाड़ी चलाते दौरान शुरू हो गया लेबर पेन
लेकिन हाल ही में एक खबर की माने तो गौहर खान ने अपनी डिलीवरी वाले दिन का एक एक्सपीरियंस साझा किया। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनका डॉक्टर के पास में अपॉइंटमेंट था और वह खुद ड्राइव करके हॉस्पिटल जा रही थी। अचानक से उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ। उस समय उनके पति ज़ैद उनके पास में ही बैठे हुए थे और इसके बावजूद एक्ट्रेस नहीं पूरे रास्ते कार चलाई।
प्रेगनेंसी वाले दिन भी गौहर खान चलाई थी गाड़ी
गौहर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मेरे पति को बहुत अच्छे से पता है कि मुझे ड्राइविंग कितनी ज्यादा पसंद है। लेकिन वह बहुत अच्छे से जानते हैं कि इन सड़कों पर प्रेगनेंसी में ड्राइव करना कितना ज्यादा रिस्की है। चाहे कितनी भी महंगी गाड़ी हो लेकिन परेशानी जरूर होती है। मैंने अपनी प्रेगनेंसी में गाड़ी चलाई है। यहां तक कि मैं अपनी डिलीवरी वाले दिन भी ड्राइव किया और जैद मेरे बगल में ही बैठे हुए थे।"
गौहर खान ने डिलीवरी के 10 दिन बाद ही घटाया था 10 किलो वजन
गौहर खान इसी इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि उन्होंने 9:30 बजे अपने बेटे को जन्म दे दिया था। गौहर खान और उनके पति जैद ने अपने बेटे का नाम जिहान रखा है। इन दिनों अपने बच्चों के साथ में वक्त बिताते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि दोनों अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए भी नजर आते हैं। इसके बावजूद भी अभी तक उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि अपनी डिलीवरी के 10 दिन के बाद में ही गौहर खान ने 10 किलो वजन घटा लिया था। एक्ट्रेस के इस वेट लॉस को देख हर कोई हैरान था और वह अक्सर अपने फैंस को भी वेट लॉस की टिप्स देती हुई नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications











