सलमान खान के यहां पहुंचे स्टार्स..खूब हुआ नाच-गाना और विसर्जन..

By Shweta

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्टार्स का जमावड़ा लगा और लोगों ने खूब इंज्वॉय भी किया। दरअसल मौका था गणपित के विसर्जन का इसलिए सभी स्टार्स पहुंचे और खुशी खुशी गणपित की विदाई की। ये पहला मौका था जब सलमान खान गणेश चतुर्थी के मौके पर नहीं रहे क्योंकि वो ट्यूबलाइट की शूटिंग में व्यस्त थे।

अरबाज खान भी इस बार मुंबई में नहीं थे। लेकिन सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ था और साथ ही खान परिवार के करीबी दोस्त भी गणपित विसर्जन में पहुंचे।

अर्पिता खान अपने बेबी अहिल के साथ पूजा में नजर आईं और साथ ही घर के बाकी सदस्य भी वहां मौजूद थे।

Salman Khan Ganpati

सलमान खान की बहन अलवीरा खान भी गणेश जी की पूजा करते और अपनी विश मांगते इस तरह से नजर आईं।

सोहेल खान गणेश जी की आरती करते । आपको बता दें कि इस बार पूजा में सिर्फ सोहेल खान ही मौजूद रहे बाकि सलमान खान और अरबाज खान इस साल मौजूद नहीं थे।

इस मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी नजर आए। वो भी आरती से लेकर हर विसर्जन तक में मौजूद रहे।

फ्रीकी अली की एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी इस मौके पर मौजूद थीं और ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

गणपति का विसर्जन करती अर्पिता खान। अर्पिता भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सलमान खान के पिता सलीम खान राज ठाकरे के साथ।मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी इस मौके पर सलमान खान के यहां नजर आए।

सलमान खान की मां और सलमान खान की भांजी (अलवीरा खान की बेटी) आरती करते हुए।

विसर्जन के समय हेलेन भी वहां मौजूद थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

एली अवराम भी कुछ कम खूबसूरत नहीं लग रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X