..................... Ganesh Chaturthi 2023: shilpa shetty to salman khan These bollywood actors welcome bappa at home - Hindi Filmibeat

Ganesh Chaturthi 2023: शानदार तरीके से बप्पा का स्वागत करतें है ये बॉलीवुड सितारे

Ganesh Chaturthi 2023

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव हर हिंदू के लिए काफी बड़ा त्यौहार है, आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस उत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं जो कि पूरे जश्न के साथ अपने घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं और कुछ दिनों तक अपने घर में बप्पा को रखने के बाद उनका बिर्सजन करते हैं। इस साल गणेश चर्तुर्थी 19 सितंबर की है और अभी से सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि मुंबई में अभी से जश्न शुरु हो गया है।

शाहरुख खान-

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का भी नाम सामने आता है। धर्म की बेड़ियों से परे शाहरुख खान हमेशा ही बैसे तो हर हिंदू त्यौहार को मनाते ही हैं लेकिन गणेश उत्सव शाहरुख के घर काफी धूमधाम से मनाया जाता है। किंग खान गणपति बप्पा के बड़े भक्त हैं। हर साल उनके घर में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया जाता है। शाहरुख और उनका परिवार मिलकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं।

सैफ अली खान-

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। सैफ अली खान अपने परिवार करीना कपूर के साथ घर पर गणेश जी को लेकर आते हैं और घर पर साथ में सभी पूजा-अर्चना करते हैं। दूसरी तरफ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी इस त्यौहार का जश्न अपनी मां और भाई के साथ अपने घर पर मनाती हैं।

जैकी श्रॉफ-

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ का नाम भी आता है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ भी इस त्यौहार को काफी धूम-धाम से मनाते हैं। जैकी श्रॉफ पिछले काफी समय से अपने घर पर गणेश जी का स्वागत करते आए हैं और पूरे परिवार के साथ पूजा करते हैं।

शिल्पा शेट्टी-

राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। शिल्पा शेट्टी अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर बप्पा को घर लेकर आती हैं और अपने घर के पूरे परिवार के साथ पूजा करती हैं। इसके बाद अभिनेत्री फिर अपने घर के बाहर ही गणपति का विसर्जन करते हैं। शिल्पा शेट्टी के परिवार में गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

सलमान खान-

सलमान खान भी गणेश उत्सव का त्यौहार मनाते हैं दरअसल सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है और उनके घर पर ही सारा परिवार इकट्ठा होता है और पूरे जश्न के साथ इस त्यौहार का मजा लेता है। सोशल मीडिया पर सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो हर साल वायरल होती है।

कार्तिक आर्यन-

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी गणेश उत्सव काफी धूमधाम से मनाते हैं। हर साल कार्तिक आर्यन अपने घर में प्यारे से गणेश जी का स्वागत करते हैं और बड़े धूम-धाम से जश्न मनाते हैं और साथ ही अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इसी के साथ कार्तिक आर्यन बप्पा का विर्सजन भी बड़े ही शानदार तरीके से करते हैं।

Read more about: ganesh chaturthi 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X