गणेश चतुर्थी 2019: गणेश उत्सव पर रहेगी इन बॉलीवुड गानों की धूम- कह उठेंगे 'गणपति बप्पा मोरया'

हर साल की तरह एक बार फिर देशभर में गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरु हो चुकी है। बॉलीवुड सितारों के बीच भी यह त्योहार हमेशा खास रहा है। ऐसे में बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने हैं, जो गणपति पर विशेष हैं। शाहरुख खान, ऋतिक रोशन से लेकर सलमान खान फिल्मों में गणपति की भक्ति करते नजर आए हैं। इन गानों को सुनकर अनायास ही आप 'गणपति बप्पा मोरया' की लय में बंध जाते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ गाने चुनकर लाए हैं, जिसे आप गणेश उत्सव में सुनना जरूर पसंद करेंगे।

Ganesh Chaturthi 2019

10 दिनों के इस त्योहार को देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र में इसका अलग ही रंग देखने को मिलता है। हर ओर अलग जोश, अलग उत्साह, नाच गाना, प्रार्थना.. 'गणपति बप्पा मोरया' की जय जय कार । लिहाजा, बॉलीवुड ने भी इन खुशियों को बेहतरीन तरीके से कैमरे में कैद किया है।

सिंदूर लाल चढ़ायो (वास्तव)

वास्तव फिल्म की यह गणपति आरती हर किसी का मन मोह लेती है। इस गाने से गणेश उत्सव में एक माहौल बन जाता है। यह गाना आज भी हर किसी का फेवरिट है।

देवा श्री गणेशा (अग्निपथ)

ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ का यह गाना रिलीज होते ही बच्चे बच्चे की जुबां पर था। आज भी यह गाना सुनने पर बिलकुल नया लगता है। इसकी ताल ऐसी है। जो बस आपको झूमने पर मजबूर कर देती है।

मोरया रे (डॉन)

शाहरुख खान की डॉन में फिल्माया यह गाना जहां उत्साहित करता है, वहीं गणपति विसर्जन का दुख भी महसूस होता है। गाने को आवाज दी है शंकर महादेवन ने।

देवा ओ देवा गणपति देवा (हम से बढ़कर कौन)

बॉलीवुड में गणपति पर फिल्माए गए सबसे बेहरीन गानों में से एक है ये। शायद ही किसी ने इस गाने को नहीं सुना होगा। इस गाने को सुनकर हर कोई गणेशोत्सव के रंग में रंग जाए।

गजानन (बाजीराव मस्तानी)

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का गाना एक प्रार्थना की तरह है। किस तरह गणपति हर मुश्किल में हमारी रक्षा करते हैं।

तेरा ही जलवा (वांटेड)

गणपति के गुणगान के लिए इससे बेहतर भला कौन सा गाना होगा.. यहां भी होगा, वहां भी होगा, अब तो सारे जहां में होगा.. तेरा ही जलवा।

साड्डा दिल भी तू (एबीसीडी)

फिल्म एबीसीडी का यह गाना आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। गणेशोत्सव में एक अलग ही जोश ला सकता है यह गाना। खासकर इसकी कोरियोग्राफी बेहतरीन है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X