बॉयफ्रेंड ने इस एक्ट्रेस की कर दी थी ऐसी हालत कि मौत के मुंह से निकली हसीना, मार मारकर और तोड़ दिया जबड़ा

फ्लोरा सैनी बॉलीवुड की एक जानी-मानी हस्ती हैं और आपको बता दें कि उन्होंने वेब सीरीज गंदी बात और फिल्म स्त्री में अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीता. फ्लोरा सैनी कई बार अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज की वजह से विवादों में आ जाती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने ऊपर हुए हिंसा को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे कर दिए हैं. उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनका लिव-इन पार्टनर उनके साथ में सेक्सुअल अबयूज़ करता था. यहां तक कि वह एक्ट्रेस को मारने तक पर उतारू था. एक्ट्रेस को उसने धमकी भी दे डाली थी कि अगर उसे वह छोड़ कर गई तो उनके माता-पिता को भी मार देगा.
फ्लोरा सैनी के साथ हुई घरेलू हिंसा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फ्लोरा सैनी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के उस बुरे दौर के बारे में खुलासा किया और बताया कि वह इस को याद करके आज भी सहम जाती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ घरेलू हिंसा और सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ. साल 2007 में फ्लोरा के साथ में उनके एक्स बॉयफ्रेंड गौरांग ने उनका यौन शोषण किया. जिसके बाद में साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के समय पर पहली बार इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की थी.
बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस को बेरहमी से पीटा
फ्लोरा सैनी ने इस बात का भी खुलासा किया कि जिस शख्स से शादी करने वह परिवार को छोड़कर भाग गई थी. वही शख्स उनकी जान का दुश्मन बन गया. एक्ट्रेस ने बताया कि एक रात को उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें बेरहमी से पीटा और जबड़ा तक तोड़ दिया था. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि बॉयफ्रेंड के मारने के बाद में जब उन्होंने घर छोड़कर जाने की बात की तो उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हीं के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली.
एक्ट्रेस को मारने तक की दी धमकी
फ्लोरा सैनी इस पूरी घटना के बारे में बातचीत करते हुए बताती है कि एक रात उसने मुझे खूब मारा और मेरा जबड़ा तोड़ दिया. जिसके बाद में उसने अपने पापा की एक फोटो लेकर मुझे वार्निंग दी और कहा कि मैं अपने पिता की कसम खाता हूं मैं आज रात तुझे मार दूंगा. लेकिन जैसे ही वह फोटो फ्रेम को वापस रखने के लिए पीछे मुड़ता है तो उस एक पल में मेरे कानों में मां की आवाज गूंज जाती है. बस भाग मत सोचो कि कपड़े पहनने हैं या फिर नहीं, पैसे हैं या फिर नहीं, बस भाग... तब मैं वहां से भाग गई और अगले दिन परिवार के साथ में जाकर पुलिस में शिकायत की. एक्ट्रेस ने बाकी लड़कियों को भी टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने और अपने दिल की सुनने की सलाह दी थी.


Click it and Unblock the Notifications











