'गंदी बात’ की एक्ट्रेस का BF ने किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, की शर्मनाक हरकत और तोड़ दिया था जबड़ा

फ्लोरा सैनी, बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज किया है. फेमस वेब सीरीज 'गंदी बात', और फिल्म 'स्त्री' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली फ्लोरा सैनी अक्सर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती है. हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ऊपर हुए हिंसा को लेकर काफी गहरे खुलासे किए है. अभिनेत्री ने बताया कि उनका लिव-इन पार्टनर कैसे उन्हें सेक्शुअली एब्यूज्ड करता था. इतना ही नहीं वह मार डालना चाहता था. अभिनेत्री को उसने धमकी भी दी थी कि अगर फ्लोरा सैनी उसे छोड़कर गई तो उनके माता-पिता को मार देगा.
फ्लोरा सैनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के बुरे दौर का जिक्र किया फ्लोरा सैनी ने अपने साथ हुई घरेलू हिंसा और सेक्सुअल हैरेसमेंट पर खुलकर बात की है. साल 2007 में फ्लोरा के साथ उसके ex-boyfriend गौरांग ने यौन शोषण किया था. साल 2018 में #metoo मूवमेंट के दौरान अभिनेत्री ने पहली बार इस पर खुलकर बात की थी.
फ्लोरा सैनी ने बताया था कि जिस शख्स से शादी करने के लिए वह परिवार को छोड़कर घर से भागी थी, वही उसकी जान का दुश्मन बन बैठा था. एक रात उसके बॉयफ्रेंड ने अभिनेत्री को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका जबड़ा तक तोड़ दिया था. अभिनेत्री ने बताया कि बॉयफ्रेंड की मारने के बाद जब वह घर छोड़कर जाने की बात करने लगी तो उसने माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी.
इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए फ्लोरा सैनी ने कहा कि 'एक रात उसने मुझे इतना पीटा कि मेरा जबड़ा टूट गया था. उसने अपने पापा की फोटो लेकर , मुझे वार्निंग दी कि मैं अपने पिता की कसम खाता हूं कि मैं आज रात तुम्हें मार डालूंगा, जब वह फोटो फ्रेम को वापस रखने के लिए पीछे मुड़ा, तब उस एक पल में मेरे कानों में मां की आवाज गूंज उठी कि बस भाग, मत सोचो कि कपड़े पहने है या नहीं, पैसे है ,या नहीं बस भाग जा, तब मैं वहां से भाग गई और अगले दिन परिवार के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की. आपबीती सुनाने के बाद अभिनेत्री नहीं बाकी लड़कियों को भी टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने और दिल की सुनने की सलाह दी है.


Click it and Unblock the Notifications











