Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी पर बनी 7 मस्ट वॉच फिल्में- संजय दत्त, अनुपम खेर से लेकर शाहरुख की फिल्म शामिल

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस (2 अक्टूबर) को हर साल गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। सिनेमा ने भी अपनी फिल्मों के साथ गांधी जी को समय समय पर श्रद्धांजलि दी है। कुछ फिल्में उनकी राजनीतिक करियर को दिखाती हैं, कुछ निजी जीवन को, तो किसी ने उनके आदर्शों को बड़े पर्दे पर उतारा है।
हॉलीवुड में भी गांधी जी पर फिल्में बन चुकी हैं। सत्य और अहिंसा के मानक रहे महात्मा गांधी के कई आदर्श हैं, जो आज भी समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। फिल्मों के जरीए निर्माता- निर्देशकों ने वह दिखाने की भी कोशिश की है। रिचर्ड एटनबरो, श्याम बेनेगल, कमल हासन हों या फिर राजकुमार हिरानी, सभी ने बापू के किरदार को पर्दे पर अपने अपने नज़रिए से पेश किया है।
यहां जानें महात्मा गांधी पर बनी कुछ खास फिल्में:
गांधी
महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' साल 1982 में बनी थी। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले ने निभाया था। इसने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म में बिहार के चंपारण आंदोलन को दिखाया गया। फिल्म में अमरीश पुरी, ओम पुरी, रोहिणी हट्टंगणी और रजित कपूर जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया था।
लगे रहो मुन्नाभाई
राजकुमार हिरानी के निर्देशन बनी यह फिल्म 2006 में आई थी और एक बार फिर गांधी जी के आदर्शों को युवाओं में भर दिया था। यह फिल्म गांधीगिरी पर आधारित थी। फिल्म संजय दत्त, अरशद वारसी और विद्या बालन मुख्य किरदारों में थे। गांधीजी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया था।
सरदार
केतन मेहता द्वारा निर्देशित 'सरदार' 1993 में आई थी। फिल्म में अन्नू कपूर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। गांधी और सरदार पटेल के विचारों में मतभेद को दर्शाती हुई ये फिल्म दोनों के रिश्तों को समझने का अवसर देती है। सरदार पटेल का किरदार परेश रावल ने निभाया था।
हे राम
साल 2000 में आई यह फिल्म काफी चर्चित रही थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने गांधी जी का किरदार निभाया था। देश के विभाजन के बाद हुए दंगों और उसके बाद गांधी जी की हत्या पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन कमल हासन ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, अतुल कुलकर्णी, रानी मुखर्जी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी जैसे कलाकार शामिल थे।
गांधी माई फादर
साल 2007 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल के रिश्तों पर बनी इस फिल्म का निर्देशन फिरोज अब्बास मस्तान ने किया था। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया था।
मैंने गांधी को नहीं मारा
साल 2005 में आई इस फिल्म में अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदारों में थे। जानहू बरुआ के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रिटायर्ड हिंदी प्रोफेसर के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसने महात्मा गांधी का खून किया है। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर को नेशनल अवार्ड सम्मान दिया गया था।
द मेकिंग ऑफ महात्मा
श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा बनने की कहानी को विस्तार से दिखाया गया। फिल्म में रजित कपूर ने गांधी जी का किरदार निभाया था। ब्रिटेन और अफ्रीका में रहने के दौरान गांधी जी ने क्या देखा और उससे उनके जीवन में क्या कुछ बदलाव हुआ, इस पूरी यात्रा को इस फिल्म में दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications














