..................... gadar sakeena mother aka Lillete Dubey's personal story is funny how did she enter films - Hindi Filmibeat

कहां हैं गदर वाली सकीना की मां, अमरीष पुरी की 'पत्नी' अब हो गई हैं ऐसी

Lillete Dubey

ग़दर' एक प्रेम कथा तो सभी को याद ही होगी. इस फिल्म की सकीना और तारा सिंह भी सबको याद होंगे. शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने अभी तक यह फिल्म ना देखी हो. अब तो जल्द ही इसका सीक्वेल भी आने वाला है. जिसकी डेट भी सामने आ चुकी है. अगस्त में गदर-2 सबके बीच होगी. कहानी क्या कुछ होगी ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन उस से पहले हम आपके लिए इसी फिल्म के एक किरदार की कहानी लेकर आए है. इस बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं लिलेट दुबे की एक ऐसी कहानी जो आपने शायद अभी तक ना सुनी हो. दुबे ने सकीना की मां और अमरीश पुरी की पत्नी का किरदार 'गदर' फिल्म में निभाया था.

लिलेट दुबे का जन्म 7 सितंबर 1958 में सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था, उनके पिता रेलवे में काम किया करते थे और माताजी डॉक्टर थी.लिलेट दुबे ने रवि दुबे के साथ शादी की थी, वह ताज मानसिंह होटल में जनरल मैनेजर रह चुके हैं. अब रवि दुबे इस दुनिया में नहीं है ,साल 2015 में उनका कैंसर के कारण निधन हो गया था. लिलेट दुबे ने शादी के बाद 47 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, दरअसल उनके पति की पोस्टिंग मुंबई में हुई तो उन्होंने बस यूं ही फिल्मों में हाथ आजमा लिया था.

लिलेट दुबे की दो बेटियां हैं नेहा और ईरा. दोनों ही मां की तरह इंडस्ट्री का हिस्सा रही है. लिलेट दुबे ने 'ग़दर' के अलावा ,'पिंजर', 'चलते-चलते','कल हो ना हो' ,फना', 'बागबान', 'हीरोइन', 'अक्सर 2' से लेकर तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया है.

आज भी दोनों इंडस्ट्री का हिस्सा है, वह साल 2021 में 'कुबूल है 2.0' सीरियल में नजर आई तो उसके साथ ही कई अन्य प्रोजेक्ट में भी काम करती नजर आई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X