..................... Gadar original cast was Govinda and Kajol, not Sunny Deol and Ameesha Patel, the reason will shock you - Hindi Filmibeat

Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल नहीं, ये दोनों स्टार थे 'गदर' की रियल च्वॉइस, पहली बार बनती जोड़ी, लेकिन..

By Filmibeat Desk
gadar-original-cast-was-govinda-and-kajol-not-sunny-deol-and-ameesha-patel-the-reason-will-shock-you

Gadar original cast: डायरेक्टर अनिल शर्मा की सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ब्लॉकबस्टर गदर आजकल खूब चर्चा में बनी हुई है। इसकी सीक्वल फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और फैन्स इस बात का जश्न मना रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा अपने किरदार तारा सिंह और सकीना बने दिखेंगे।

गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को काफी सराहना मिली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि ये दोनों सितारे फिल्म की पहली च्वॉइस नहीं थे। यहां तक की फिल्म का क्लाईमैक्स भी कुछ और था।

गोविंदा और काजोल होते गदर की स्टारकास्ट

कास्टिंग की बात करें तो.. फिल्म की ओरिजिनल स्टार कास्ट थे गोविंदा और काजोल। जी हां, गोविंदा को ज़रा हैंड पंप उखाड़ते या फिर हमारा हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, है और रहेगा जैसा डायलॉग बोलते हुए कल्पना कीजिए! खास बात है कि यदि ये दोनों सितारों ने फिल्म की होती.. तो ये इनकी बतौर जोड़ी पहली फिल्म होगी। काजोल और गोविंदा ने कभी साथ काम नहीं किया है।

अनिल शर्मा ने बताया, क्या थी सच्चाई!

काजोल को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो, गोविंदा फिल्म के लिए फाइनल थे लेकिन गदर से पहले गोविंदा की आखिरी फिल्म महाराजा बुरी तरह फ्लॉप हो गई और अनिल शर्मा ने गोविंदा को रिप्लेस करने का मन बना लिया।

हालांकि अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान इससे इंकार किया था। उन्होंने कहा था, "लोग बातें करते हैं। मामले की सच्चाई यह है कि मैं महाराजा पर गोविंदा के साथ काम कर रहा था। जब मैंने उन्हें गदर की कहानी सुनाई। उन्होंने शायद यह गलत समझा कि मैं उन्हें फिल्म में लेना चाहता हूं और इस तरह अफवाहें उड़ीं। लेकिन मैं कभी उनके साथ गदर नहीं करना चाहता था। गदर के लिए सनी देओल पहली और आखिरी पसंद थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X