अमीषा पटेल नहीं बल्कि ये 2 एक्ट्रेसेस थी 'सकीना' के लिए पहली पसंद, अमरीश पुरी के कारण नहीं कर पाए साइन

साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके सीक्वल को 2023 में रिलीज किया गया और यह भी बहुत बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अमीषा पटेल इस रोल के लिए निर्मित की पहली पसंद नहीं थी।
दरअसल आपको बता दें कि अमीषा पटेल से पहले फिल्म के निर्माता अनिल शर्मा किसी और अभिनेत्री को फिल्म में लेना चाहते थे। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आखिरकार वह अभिनेत्री कौन थी। बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत के दौरान अनिल शर्मा ने बताया कि "जब हम फिल्म पर काम कर रहे थे तो मेरे दिमाग में कई अभिनेत्रियों के नाम आए। ऐश्वर्या, काजोल।"
अनिल शर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि मैं उन्हें स्क्रिप्ट सुनना चाहता था और उनमें से दो-तीन ने सुन भी ली थी। उन्हें फिल्म पसंद भी आई। लेकिन उनमें से कुछ हसीनाओं ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। हालांकि मुझे इस बारे में जानना भी नहीं था कि उन्होंने इसको ठुकराया क्यों। अनिल शर्मा ने इसी के साथ इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बड़ी अभिनेत्री को कास्ट करने की बजाय अमरीश पुरी को चुन लिया था।
अनिल शर्मा ने इस पर बात करते हुए बताया कि हमने एक अभिनेत्री को चुना था और वह इसके लिए सहमत थी। लेकिन वह बहुत अधिक फीस मांग रही थी और बजट कम था। इसीलिए हमें हीरोइन और अमरीश पुरी में से किसी एक को चुनना पड़ा। मैंने अमरीश पुरी को चुना और मैंने कहा कि मैं एक नई हीरोइन को कास्ट करूंगा। इस फिल्म के लिए अमरीश जी बहुत जरूरी थे और उनके बिना यह फिल्म मुमकिन नहीं थी। इसीलिए हमने फिल्म के लिए एक नया चेहरा ढूंढा।


Click it and Unblock the Notifications













