..................... Gadar fame sakeena aka ameesha patel was beaten by her mother for affair with vikram bhatt - Hindi Filmibeat

गदर की सकीना की मां ने अफेयर की बात सुन चप्पल से खूब पीटा, तंग आकर एक्ट्रेस ने छोड़ा घर

Ameesha Patel

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी है जहां पर कई सारे फिल्मी सितारे अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन यहां पर अपनी एक खास पहचान बनाना काफी ज्यादा मुश्किल है। लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया। जहां पर वह काम कर रहे हैं वहां पर अफेयर भी होंगे और बॉलीवुड में कुछ रिश्ते बनेंगे भी और कुछ रिश्ते टूटेंगे भी। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी है जिसकी मां को जब उनके अफेयर के बारे में खबर लगी तो उन्होंने एक्ट्रेस को खूब पीटा। दरअसल हम बात कर रहे हैं अमीषा पटेल की। जिन्होंने 'गदर' फिल्म में अपनी एक्टिंग से हर तरफ गदर मचा दिया।

अमीषा पटेल का फिल्मी करियर रहा काफी छोटा

अमीषा पटेल वैसे तो बॉलीवुड में एक जाना माना चेहरा है। लेकिन उनका करियर कुछ खास लंबा नहीं है। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में लीड रोल निभाया। लेकिन बाद में वह फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाती हुई नजर आई। इसी के साथ-साथ फिल्मी करियर में तो वह सुर्खियों में रही। लेकिन इसी के साथ में अमीषा पटेल को उनके निजी विवादों के चलते भी काफी सुर्खियों में देखा गया। एक्ट्रेस के परिवार के साथ में मनमुटाव भी काफी चर्चा का विषय बने रहे।

अमीषा पटेल ने पिता पर 12 करोड़ के हर्जाने का दायर किया था मुकदमा

अमीषा पटेल के अगर पारिवारिक बैकग्राउंड की बात की जाए तो उनके माता-पिता के साथ में उनका कुछ खास रिश्ता नहीं है। एक्ट्रेस ने परिवारजनों आरोप लगाया कि वह उनकी इनकम का गलत इस्तेमाल करते हैं। एक्ट्रेस ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड के हर्जाने के लिए मुकदमा भी दायर करवा दिया। यह लड़ाई तब और ज्यादा बढ़ गई थी जब अमीषा का नाम मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्टम के साथ में जोड़ दिया गया था।

अमीषा पटेल को मां ने चप्पल से पीटा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान एक बात का खुलासा किया था कि मेरे माता-पिता को यह बात पसंद नहीं थी कि मैं विक्रम से मिल नहीं रहा हूं या फिर शादी करूं। वह चाहते थे कि मेरी शादी एक पैसे वाले इंसान से हो। लेकिन जब मैं उनसे अपने पैसों के बारे में पूछी तो मुझ पर भड़क पड़े। एक बार तो उन्होंने मुझे सुबह 4 बजे ही विक्रम के साथ में देख लिया तो मेरी मां ने चप्पल से मेरी खूब पिटाई की। इसके बाद में कई बार वह मेरी पिटाई चप्पल से कर चुकी और रोजाना मैं इन सब से तंग आ गई और मैंने घर छोड़ दिया।

अमीषा पटेल का कई फिल्मी सितारों के साथ जुड़ चुका है नाम

अमीषा पटेल के जीवन के बारे में अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि वह अभी तक सिंगल है और उनकी शादी भी नहीं हुई है। एक्ट्रेस का बड़े-बड़े लोगों के साथ में नाम जोड़ा जा चुका है। इस लिस्ट में विक्रम भट्ट और कनव पुरी के साथ-साथ रणबीर कपूर जैसे फिल्मी सितारों का नाम शामिल है। इसी के साथ अमीषा पटेल अब फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। जल्दी ही उन्हें 'गदर 2' में सनी देओल के साथ में देखा जाएगा।

Read more about: ameesha patel sakeena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X