17Years: बॉलीवुड का महाक्लैश, दो सुपरस्टार की तगड़ी टक्कर, चौंकाने वाली नतीजा
बॉलीवुड की बात करें तो यहां हर साल कई फिल्में बनाई जाती हैं। कई हिट होती हैं कई फ्लॉप भी हो जाती हैं। ऐसी फिल्में कम ही होती हैं जो दशकों बाद भी याद रह जाती हैं। ऐसे में 17 साल पहले ऐसी ही एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्में आई थीं। ये दोनों ही फिल्में बॉलीवुड के इतिहास में वो फिल्में बन गई जो ऑडिएंस आज तक नहीं भूल पाई। हम बात कर रहे हैं दो सुपर-डुपरहिट फिल्मों गदर और लगान की। बॉलीवुड की दोनों ऐतिहासिक फिल्में 17 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थीं।
[पहली फिल्म में सलमान को मिली इतनी कम फीस, अक्षय का तो और बुरा हाल, Shocking!]
एक ही दिन रिलीज हुई इन फिल्मों का क्लैश बॉलीवुड का अब तक सबसे बड़ा क्लैश माना जाता है। आम तौर पर जब बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो एक फ्लॉप और दूसरी हिट हो जाती है। वहीं जब आमिर खान की लगान और सनी देओल की गदर एक साथ रिलीज हुई तो ऑडिएंस के रिएक्शन ने चौंका दिया.. दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ चलीं और तो और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर गईं। ऐसा धमाकेदार रहा बॉलीवुड की दो ऐतिहासिक फिल्मों का महाक्लैश।

इस वाकये के बाद ये भी साबित हो गया कि जब फिल्म का कंटेंट और सब्जेक्ट बेहतरीन हो तो कोई महाक्लैश उसे हिट होने से रोक नहीं सकता। जहां एक तरफ आमिर और सनी देओल के महाक्लैश में दोनों की सुपरहिट बनकर निकले वहीं दूसरी तरफ ऐसी किस्मत हर स्टार की नहीं निकली। बॉक्स ऑफिस पर एकसाथ रिलीज होने के बाद दो फिल्मों में से एक पिट गई तो दूसरी हिट हो गई। आगे जानें बॉलीवुड के ऐसे ही महाक्लैश के बारे में और जानें दोनों में किस फिल्म ने बाजी मारी और कौन की फुस्स हो गई।


Click it and Unblock the Notifications