गदर के 20 साल: गोविंदा और काजोल थे स्टारकास्ट, ये था असली क्लाईमैक्स, सुपरफ्लॉप होती फिल्म
डायरेक्टर अनिल शर्मा की सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर ब्लॉकबस्टर गदर की रिलीज़ को 20 साल पूरे हो चुके हैं और फैन्स इस बात का जश्न मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म का क्लाईमैक्स तक, सब कुछ दूसरा था और अगर उस प्लान से फिल्म बनती तो ये सुपरफ्लॉप होती।
फिल्म की ओरिजिनल स्टार कास्ट थे गोविंदा और काजोल। जी हां, गोविंदा कोे ज़रा हैंड पंप उखाड़ते या फिर हमारा हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, है और रहेगा जैसा डायलॉग बोलते हुए कल्पना कीजिए!

इतना ही नहीं, गदर के असली क्लाईमैक्स में अमीषा पटेल के किरदार सक़ीना को गोली लगती है और वो मर जाती है। यानि कि फिल्म का अंत दुखद था। लेकिन सबको लगा कि फिल्म का ये अंत लोगों को हज़म नहीं होगा और ना ही फिल्म heroic लगेगी।
बात करें गोविंदा की तो वो फिल्म के लिए फाईनल थे लेकिन गदर से पहले गोविंदा की आखिरी फिल्म महाराजा बुरी तरह फ्लॉप हो गई और अनिल शर्मा ने गोविंदा को रिप्लेस करने का मन बना लिया। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको पता है कि फिल्म असली कहानी पर बनी थी जिसमें हीरो की मौत हो जाती है?

बूटा सिंह की कहानी
गदर, एक सच्ची कहानी पर आधारित थी। फिल्म बूटा सिंह नाम के एक शख्स पर बनी थी जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्मा में ब्रिटिश सेना में नौकरी करता था। उसी दौरान, भारत में बंटवारे की आंधी तेज़ होने लगी और देश में दंगे छिड़ गए।

बचाई थी मुस्लिम लड़की की जान
जब देश में दंगे छिड़े तो बूटा सिंह एक मुस्लिम लड़की से टकरा गए और उन्होंने दंगों में उस लड़की की जान बचाई और फिर उससे शादी कर ली। बाद में लड़की की पहचान हुई और उसे नए बने मुल्क पाकिस्तान भेज दिया गया।

पाकिस्तान पहुंचे थे बूटा सिंह
जब बूटा सिंह अपनी पत्नी को लेने पाकिस्तान पहुंचे तो वहां पर उनकी पत्नी ने सामाजिक दबाव के कारण उनके साथ जाने से मना कर दिया। बूटा सिंह बिना ज़रूरी कागज़ात के पाकिस्तान पहुंचे थे और पत्नी के भारत वापस चलने को मना करने पर वो हैरान रह गए।

दे दी अपनी जान
बूटा सिंह अपनी पत्नी की बात से बेहद क्षुब्ध थे और उन्होंने पाकिस्तान में ही एक ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी थी। हालांकि, फिल्म में अगर अंत ऐसा ही रखा जाता तो शायद आज गदर इतनी ऐतिहासिक फिल्म ना होती।

गदर का बॉक्स ऑफिस घमासान
गदर के साथ बॉलीवुड का सबसे बड़ा घमासान हुआ था।16 साल पहले बॉलीवुड में काफी बड़ा घमासान हुआ था। एक तरफ था सनी देओल का ढाई किलो का हाथ तो दूसरी तरफ था आमिर खान का 100 प्रतिशत परफेक्शन। लेकिन गदर ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

तोड़ चुकी है बाहुबली का रिकॉर्ड
गदर, भारत की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट बाहुहली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बाहुबली 2 ने छठवें शुक्रवार को 1 करोड़ के लगभग कमाई की है जबकि गदर की कमाई छठवें शुक्रवार को भी 1 करोड़ से ज़्यादा थी। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी औऱ सिनेमाघरों में टिकी थी।

लगभग 500 करोड़ की कमाई
फिल्म ने उस ज़माने में 78 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का एवरेज फुटफॉल था 5 करोड़। अगर inflation के हिसाब से तुलना की जाए तो फिल्म ने लगभग 500 करोड़ की कमाई की थी।

2 महीने का लेते थे ब्रेक
फिल्म की शूटिंग लगभग 3 साल तक चली थी और इसका कारण था सनी देओल की दाढ़ी। सनी देओल फिल्म के हर शेड्यूल के बाद दो महीने का ब्रेक लेते थे। जिसमें वो दाढ़ी काटते थे, दूसरी फिल्मों की शूटिंग करते थे और फिर वापस दाढ़ी बढ़ाते थे।

कपिल शर्मा भी हिस्सा बने
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के एक एपिसोड में बताया कि गदर के विभाजन के दौरान ट्रेन में बैठने वाले सीन में वो भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। कपिल के पापा उस वक्त वहां ड्यूटी कर रहे थे और इसलिए कपिल को शूटिंग का हिस्सा बनने का मौका मिल गया।

ऐसी थी ओपनिंग
भारत में फिल्म ने अपने ओपनिंग के दिन 1.08 करोड़ रूपये, पहले वीकेंड पर 4 करोड़ और पहले हफ्ते में 9.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने 18 हफ्तों के बाद 143 करोड़ की कमाई की थी जिसे फिल्म का लाईफटाईम कलेक्शन माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











