इस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल, बोले- कोई भी कैसा भी काम करवालो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 इन दोनों बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचा रही है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है. फिल्म ने 485 करोड़ की कमाई कर ली है और 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने को है. इस फिल्म के बाद में अब सनी देओल को कहीं और फिल्मों के लिए ऑफर आने लग गए हैं. सकीना और तारा सिंह की केमिस्ट्री ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर जादू चला दिया है.
आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल
सनी देओल भी फिल्म की सक्सेस से बहुत ही ज्यादा खुश है और भावुक होकर इतना प्यार देने के लिए फैन्स का भी शुक्रिया कहा. लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल ने बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ में काम करने की इच्छा जाहिर की है. दरअसल यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट है. सनी देओल ने बताया कि वह आलिया भट्ट के साथ में काम करना चाहते है. बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इसी साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म रिलीज हुई. जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा खासा कलेक्शन किया.
कोई भी भूमिका निभाने को है तैयार
हाल ही के इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने कहा कि वह बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ में काम करने के लिए उत्सुक है. सनी देओल ने आलिया भट्ट का नाम लिया और कहा कि "यह जरूरी नहीं है कि कोई ऐसा रोल हो जिसमें आलिया भट्ट उनके अपोजिट हूं. मैं आलिया से प्यार करता हूं और उनके साथ में फिल्म करना चाहता हूं. मैं यह नहीं कह रहा की हीरो हीरोइन की तरह ही विपरीत भूमिका हो. मैं सिर्फ चाहता हूं कि कोई भी भूमिका हो वह पिता और बेटी की भी भूमिका निभा सकते हैं."
आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 69वां राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुआ. दरअसल आपको बता दें कि आलिया भट्ट को यह पुरस्कार संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में लीड किरदार निभाने के लिए मिला है. आलिया भट्ट को नेशनल अवार्ड मिलने पर सनी देओल ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि "यह उसके लिए बहुत ही अच्छा है और इसकी वह हकदार भी है."


Click it and Unblock the Notifications