फिल्मों में इस हसीना ने दिए भर-भरकर इंटिमेट सीन्स, फिर ऐसे पल्टी किस्मत कि रातों-रात बनी सुपरस्टार

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखने को मिलता है कि इंटीमेट सीन बवाल मचा देते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बोल्ड सीन के चलते काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। लेकिन एक फिल्म से रातों-रात उनकी इमेज ऐसी हो गई कि हर कोई उनकी पुरानी इमेज को भूल गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की मुस्कान यानी कि सिमरत कौर की।
20 साल की उम्र में करियर किया शुरू
'गदर 2' में सिमरत कौर ने सनी देओल की बहू का किरदार निभाया। लेकिन आपको बता दें कि उनके लिए यह किरदार काफी ज्यादा मुश्किल भरा रहा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिमरत कौर ने 20 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'प्रेमथो मी कार्तिक' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई थी।
सिमरत कौर ने दिए थे फ़िल्म में इंटिमेट सीन
लेकिन आपको बता दें कि साल 2020 में सिमरत कौर ने एक ऐसी फिल्म दी, जिसके लिए उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। दरअसल यह तेलुगु फिल्म डर्टी हरि थी। एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में लीड रोल में श्रवण रेड्डी नजर आए। दोनों के बीच काफी इंटीमेट सीन फिल्माए गए। जिसके चलते लोगों को यह सब रास नहीं आया और एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया गया।
सनी देओल को किया गया था ट्रोल
इसी के अलावा जब साल 2022 में यह खबर सामने आने लगी कि सिमरत कौर को सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में लिया जा रहा है। तब भी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की आलोचना की गई। यहां तक कि सनी देओल को भी खूब ट्रोल किया गया कि वह एक्ट्रेस को इस फिल्म में काम करने क्यों दे रहे हैं। इसके बावजूद सिमरत कौर ने अपने किरदार को बखूबी निभाया और अब वह हर दिल पर राज कर रही है।
सिमरत कौर की रातों-रात बदली इमेज
जानकारी के लिए आपको बता दें की 'गदर 2' फिल्म में सिमरत कौर ने एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया। इसके बाद में रातों-रात उनकी इमेज पूरी तरीके से बदल गई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल थी और इसको 22 साल बाद रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।


Click it and Unblock the Notifications











