Sunny Deol: इन 7 बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं सनी देओल, जिनमें बाद में नजर आए शाहरुख- अक्षय

Sunny Deol rejected these 7 big movies: गदर 2 के साथ अपने करियर में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म जोड़ने वाले सुपरस्टार सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल गुजार चुके हैं। आज भी उनकी बेहतरीन फिल्मों की चर्चा होती रहती है और उनके प्रदर्शन को दर्शक खूब पसंद करते हैं।
सनी देओल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन बता दें, अभिनेता ने कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट भी की हैं। जो बाद में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर जैसे एक्टर्स के पास गई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। जी हां, आज हम उन फिल्मों के बारे में बात करने वाले हैं, जो पहले सनी देओल के पास गई, लेकिन एक्टर ने उसे रिजेक्ट कर दिया।
सनी देओल ने रिजेक्ट की ये फिल्में-
दीवाना
जी हां, क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की पहली फिल्म के निर्माताओं ने दीवाना (1992) में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सनी देओल से संपर्क किया था? पहले रवि आहूजा की भूमिका की पेशकश देओल को की गई थी, लेकिन जब अभिनेता ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो यह भूमिका ऋषि कपूर को दे दी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो, सनी ने डेट्स की वजह से ये फिल्म रिजेक्ट की थी।
पुकार
2000 में आई इस फिल्म में मेजर जयदेव राजवंश की भूमिका निभाने के लिए सनी देओल पहली पसंद थे, लेकिन जब गदर 2 स्टार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, तो फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने अनिल कपूर के साथ फिल्म पूरी की। इस फिल्म ने उन्हें 48वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अवार्ड दिलाया।
लज्जा
पुकार को ठुकराने के बाद, सनी देओल को निर्माता राजकुमार संतोषी के साथ काम करने का एक और मौका मिला जब राजकुमार ने उन्हें अपनी अगली मल्टी-स्टारर लज्जा में एक भूमिका की पेशकश की। लेकिन अज्ञात कारणों से निर्माताओं ने फिल्म के फ्लोर पर जाने से कुछ दिन पहले ही सनी की जगह अजय देवगन को ले लिया।
कोयला
बहुत से लोग नहीं जानते लेकिन राकेश रोशन की फिल्म कोयला के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे। निर्माताओं ने सनी देओल से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उन्हें कहानी पसंद नहीं आई थी। बाद में, यह फिल्म 1997 की 8वीं सबसे सफल फिल्म भी बनकर उभरी।
केसरी
1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित ये फिल्म 36वें सिख रेजिमेंट के बहादुर सैनिकों की कहानी बताती है। इस वॉर ड्रामा के लिए सनी देओल पहली पसंद थे। लेकिन जब अभिनेता ने इसे ठुकरा दिया, तो निर्माताओं ने अक्षय कुमार से संपर्क किया, जिन्होंने ना सिर्फ ये फिल्म किया, बल्कि खूब तारीफें भी लूटीं। फिल्म हिट रही थी।
त्रिमूर्ति
अनिल कपूर को जैकी श्रॉफ और शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला जब सनी देओल ने निर्देशक मुकुल आनंद की फिल्म त्रिमूर्ति (1995) को रिजेक्ट कर दिया।
जानवर
अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी के साथ 1999 में निर्देशक सुनील दर्शन ने बनाई एक्शन ड्रामा फिल्म जानवर। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी और साल की 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे? निर्माता सनी देओल को लेना चाहते थे, लेकिन अभिनेता ने फिल्म को ठुकरा दिया क्योंकि उन्होंने जीत (1996) में इसी तरह का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications
