फिल्मे तो टाइम पास के लिए करते हैं सनी देओल! पैसे कमाने के लिए ऐसे ऐसे काम करते हैं तारा सिंह

Sunny deol: बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल इन दिनों तो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पर्सनल लाइफ पर तो सनी देओल ज्यादा कुछ नहीं बोलते हैं परंतु फिर भी कुछ चीजें लाइमलाइट में आ जाती हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस वक्त सनी देओल की फिल्म गदर 2 लगातार सुर्खियों में हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं। इसी बीच खबर है कि फिल्मों से ज्यादा पैसे सनी देओल दूसरे बिजनेस और चीजों से कमाते हैं।
सनी देओल की कमाई के बिजनेस-
अगर सनी देओल की मोटी कमाई को लेकर बात करें तो फिल्मों से तो पैसा कमाते ही हैं एक्टर परंतु दूसरी चीजों से भी एक्टर करोड़ों की कमाई करते हैं जिनके बारें में कम ही लोगो को जानकारी है।
दरअसल फिल्मों के अलावा सनी देओल का रेस्टोरेंट का बिजनेस है, जिससे वह मोटी कमाई करते हैं। गदर 2 अभिनेता सनी देओल का करनाल में 'ही मैन' और हरियाणा में 'गरम धरम ढाबा' है।
इसके अलावा सनी देओल एक प्रोड्यूसर भी है, उनका विजेता फिल्म्स नाम से एक प्रोडक्शन हाउस है। इसके तहत कई हिट फिल्में बना चुके हैं। जिससे सनी देओल का काफी मुनाफा होता है।
प्रोडक्शन हाउथ के अलावा सनी देओल का एक डबिंग स्टूडियो और प्रिव्यू थिएटर भी है। यहां पर एक्टर कई फिल्मों के लिए डबिंग कर चुके हैं। तो इस हिसाब से देखा जाए तो सनी देओल के कमाई के कई सारे दूसरे काम भी हैं।
फिल्मों और विज्ञापनों से भी करते हैं मोटी कमाई-
इस वक्त गदर 2 को हर तरफ सुर्खियों में बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो गदर 2 के हिट होने के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी और अब 30 से 40 करोड़ एक फिल्म के लेने लगे हैं। वहीं किसी भी विज्ञापन के लिए अभिनेता 2 से 3 करोड़ो चार्ज करते हैं। तो इस तरह से सनी देओल काफी अच्छी कमाई करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
