किन लोगों से प्रेरणा लेते हैं बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज, जाने यहां
अमिताभ बच्चन से लेकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान तक हजारों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज। कभी ये स्टार्स फिल्मों में अपने किरदारों से तो कभी वास्तविक जीवन में किये अपने कारनामों की वजह से ये स्टार्स लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल होते हैं। इन सफल स्टार्स से प्रेरणा लेकर युवा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सपना देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किन लोगों से प्रेरणा लेकर इन सितारों ने अपनी जिंदगी में सफलता हासिल की है।
आइए उन लोगों के बारे में जानते हैं जिन्हें बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रेरणा का स्रोत मानते हैं

दिलीप साहब के मुरीद हैं अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान :
बॉलीवुड में मेलोडी किंग के नाम से प्रसिद्ध दिलीप कुमार के चाहने वालों की लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख भी शामिल हैं। अमिताभ बच्चन हमेशा से ही दिलीप कुमार के व्यक्तित्व, उनकी बुद्धिमानी और अभिनय प्रतिभा के फैन रहे हैं। इस बात को उन्होंने कई बार स्वीकार भी किया है। अमिताभ-दिलीप ने फिल्म 'शक्ति' में साथ में काम भी किया था। वहीं दूसरी तरफ दिलीप कुमार, शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे। दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता था।

ननद करीना कपूर से होती हैं भाभी आलिया इन्सपायर्ड :
बॉलीवुड की शीर्ष की अभिनेत्री आलिया भट्ट अभी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सक्सेस को इंजॉय कर रही है। इसके साथ ही जल्द ही मां बनने जा रही आलिया अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को भी इंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट के लिए हमेशा से ही करीना कपूर काफी स्पेशल रही हैं। रिश्ते में ननद-भाभी करीना-आलिया वास्तव में बेहद करीबी दोस्त हैं। दोनों के बीच के रिश्ते में भी काफी मिठास है।

प्रियंका के लिए स्पेशल है माधुरी दीक्षित :
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड से अपना कॅरियर शुरू किया था और आज वह हॉलीवुड में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के लिए हमेशा से ही बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित काफी स्पेशल रही हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा ने माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट देते हुए उनकी गानों पर परफॉर्म भी किया था।

एक्टिंग से लेकर डांस तक ऋतिक से इंस्पायर होते हैं टाइगर :
टाइगर श्रॉफ को अक्सर यह कहते सुना जाता है कि वह ऋतिक रोशन से कितने ज्यादा प्रभावित हैं। एक्टिंग या फिर डांसिंग स्टाइल को लेकर टाइगर हमेशा ऋतिक रोशन को अपना रोल मॉडल करार देते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म 'वार' में साथ में काम किया था। ब्लॉकबस्टर इस फिल्म में ऋतिक के साथ काम करना टाइगर के लिए सपने के पूरे होने जैसा है।

गोविंदा को अपना रोल मॉडल मानते हैं रणवीर सिंह :
अपने एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से लेकर कॉमिक टाइमिंग तक हर क्षेत्र में रणवीर सिंह हीरो नंबर 1 गोविंदा को अपना रोल मॉडल मानते हैं। कई मौकों पर रणवीर सिंह ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वह गोविंदा के डांसिंग स्टाइल की नकल करने की कोशिश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications