New Year 2023: मालदीव्स छोड़ इस बार दुबई में लगा सितारों का मेला, सिड-कियारा समेत सेलेब्स की देखें तस्वीरें

नए साल के स्वागत में अब बस कुछ समय ही रह गया है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नए साल के स्वागत के लिए मुंबई से बाहर वेकेशन पर जा चुके हैं। लेकिन, इस बार ऐसा लग रहा है कि हर सेलिब्रिटी का न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पसंदीदा जगह बदल गया है। दरअसल, अक्सर सेलेब्स नए साल में वेकेशन के लिए मालदीव्स जाया करते थे।
हालांकि, इस साल भी विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी समेत कई सेलेब्स वेकेशन पर हैं। लेकिन, इस साल ज्यादातर सेलेब्स वेकेशन के लिए दुबई पहुंचे हैं। कई सेलेब्स ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
तो आइए आगे की स्लाइड्स पर आप भी नजर डालिए उन सेलेब्स पर जो दुबई में इस साल नए साल का स्वागत करेंगे और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी न्यू ईयर के मौके पर दुबई में हैं। उन्होंने खुद ही दुबई से तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिलहाल न्यू ईयर के मौके पर दुबई में हैं। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और नीतू कपूर के साथ सिड कियारा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

मौनी रॉय
मौनी रॉय दुबई में जबरदस्त स्टाइलिश लुक में स्पॉट की गई हैं। उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत, ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं।

अनन्या पांडे कर रहीं चिल
अनन्या पांडे ने भी अपनी दुबई वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक बिकिनी में अनन्या पांडे की जितनी तारीफ की जाए कम होगी।

सुहाना खान ने भी किया एन्जॉय
सुहाना खान अपनी मां गौरी खान के साथ दुबई में थीं। गौरी खान की खास दोस्त ने उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, गौरी और सुहाना वापस भारत लौट आए हैं। दोनों परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे।

न्यासा देवगन की तस्वीरें हुई वायरल
न्यासा देवगन भी दुबई में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर हैं। न्यासा देवगन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











