..................... From Vicky-Kat to Deepika-Ranveer, celeb couples appeared together in these projects for the first time after marriage|विकी-कैट से लेकर दीपिका-रणवीर तक, शादी के बाद पहली बार इन प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आयी सेलेब जोड़ियां| - Hindi Filmibeat

विकी-कैट से लेकर दीपिका-रणवीर, शादी के बाद पहली बार इन प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आयी सेलेब जोड़ियां

पिछले साल दिसंबर में राजस्थान में हुई बिग फैट पंजाबी वेडिंग के बाद फैंस फिल्मी पर्दे पर विकी कौशल और कटरीना कैफ का एक साथ दीदार करने के लिए बेताब हैं। शादी के बाद जब दोनों की तस्वीरें सामने आयी थी तो उन्हें देखकर ही मेड फॉर इच अदर वाली वाइव्स आ रही थी। प्रोफेशनल मौके पर सेलेब जोड़ियों को साथ देखना हमेशा फैंस को काफी सुकून देता है। बात जब शादी के बाद पहली बार साथ काम करने और पर्दे पर दिखने की हो तो दर्शकों के लिए इससे ज्यादा खुशी शायद ही कुछ हो सकता है।

आइए ऐसी कुछ प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं जब रियल लाइफ जोड़ियों ने शादी के बाद पहली बार साथ में काम किया था

विकी-कैट

विकी-कैट

दिसंबर 2021 में देसी मुंडा विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद से ही दर्शक किसी प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगस्त 2022 के अंत में विकी-कैट ने एक साथ अपने पहले विज्ञापन की शूटिंग पूरी की है। बताया जाता है कि महबूब स्टूडियो में बंद दरवाजे के पीछे यह शूटिंग पूरी की गयी जिसकी किसी को कानों कान भनक भी नहीं लगी।

रणबीर-आलिया

रणबीर-आलिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। दोनों की शादी से पहले ही फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर ली गयी थी। शादी के बाद कुछ काम बाकी रह गये थे जिसे पूरा करने दोनों पति-पत्नी के तौर पर फिल्म के सेट पर पहुंचे थे।

ऐश्वर्या-अभिषेक

ऐश्वर्या-अभिषेक

शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन पहली बार मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' में पहली बार साथ नजर आये थे। यह फिल्म रामायण को मॉडर्न तरीके से कही गयी कहानी पर आधारित थी, जिसमें सीता का किरदार ऐश्वर्या ने जबकि अभिषेक ने रावण का चरित्र निभाया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पायी और फ्लॉप साबित हुई।

दीपिका-रणवीर

दीपिका-रणवीर

फिल्मों के सेट पर ही रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दीपिका-रणवीर ने पहली बार फिल्म '83' में काम किया था। फिल्म में रणवीर ने कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। कोरोना काल में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।

प्रियंका-निक

प्रियंका-निक

दूसरी जोड़ियों से अलग प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने फैंस को 'सकर' गाने में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री दिखायी थी। यह म्यूजिक वीडियो जोनस ब्रदर्स के रियूनियन के तौर पर देखी गयी थी।

नीतू-ऋषि

नीतू-ऋषि

यह बात तो जगजाहिर है कि साल 1980 में ऋषि कपूर से शादी के बाद नीतू कपूर ने अपने कॅरियर पर ब्रेक लगा दिया था। इसके कई सालों बाद फिल्म 'लव आज कल' से नीतू कपूर ने न सिर्फ बड़े पर्दे पर वापसी की बल्कि फिल्म में उनकी ऋषि कपूर के साथ जोड़ी भी दिखी जो उनके फैंस ने काफी पसंद की थी।

अमिताभ-जया

अमिताभ-जया

अपनी शादी के बाद अमिताभ और जया बच्चन ने पहली बार फिल्म 'जंजीर' में साथ काम किया था। जया, अमिताभ की लेडी लक साबित हुई और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई। इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार का टैग मिल गया और इसके साथ ही एंग्री यंग मैन की उनकी इमेज भी बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X