पहली फिल्म से ही सीधे 100 करोड़ क्लब में एंट्री- ये हैं बॉलीवुड के रियल सुपरस्टार्स
हालिया रिलीज फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और उसी के साथ स्टार बन चुके हैं विकी कौशल। लेकिन खास बात है कि ये फिल्म निर्देशक आदित्य धर की पहली फिल्म थी। जी हां, आदित्य ने अपनी डेब्यू फिल्म के साथ ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह काबिलेतारीफ है।
उरी के साथ आदित्य उन डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं जिन्होंने पहली ही फिल्म के साथ 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री पाई है। आदित्य से पहले 2018 में अमर कौशिक ने भी पहली फिल्म स्त्री के साथ ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

कोई शक नहीं कि पहली फिल्म के इतने शानदार कलेक्शन से निर्देशकों को भी काफी फायदा मिलता है। इससे ना सिर्फ स्टार्स का.. बल्कि निर्माताओं का विश्वास भी उनपर प्रबल होता है। यहां जानें निर्देशक, जिनकी पहली फिल्म ने ही 100 करोड़ पार कर लिया-


Click it and Unblock the Notifications











