तुनिषा शर्मा से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, इन एक्टर्स की मौत को लेकर हुई हैं controversies

Tunisha Sharma

बॉलीवुड और विवादों का हमेशा से ही आपस में बेहद गहरा कनेक्शन है। बॉलीवुड में लव ट्राएंगल से लेकर कास्टिंग काउच के आरोपों वाली खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब बॉलीवुड में एक के बाद हो रही आत्महत्याओं की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की शो के सेट पर ही आत्महत्या कर लेने की खबरों ने लोगों को चौंका दिया है। महज 20 साल की उम्र में तुनिषा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिषा की मौत को लेकर असली विवाद तो तब शुरू हो गया जब तुनिषा की मां ने उनके सह-कलाकार शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाये और पुलिस ने शीजान खान को हिरासत में ले लिया। तुनिषा से पहले भी हिंदी फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में कई एक्टर्स की मौत पर काफी बवाल मच चुका है।

आइए जानते हैं किन एक्टर्स की मौत पर हो चुकी है controversies

सुशांत सिंह राजपूत :

सुशांत सिंह राजपूत :

विवादित मौतों की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम सबसे ऊपर है। पूरा देश जब कोरोना की पहली लहर से जूझ रहा था, उसी समय 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत की खबरों ने पूरे देश को हिला दिया था। मुंबई के अपने घर में सुशांत का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तो इसे आत्महत्या करार दी गयी थी लेकिन 25 जुलाई को सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती व 5 अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवायी। हाल ही में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम करने वाली टीम में शामिल मुंबई के कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं बल्कि उनकी हत्या की थी। इस दावे के बाद से सुशांत की मौत का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुका है।

श्रीदेवी :

श्रीदेवी :

दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने गयी श्रीदेवी की मौत की खबरें जैसे ही सामने आयी, लोग सकते में आ गये थे। 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक होटल के अपने कमरे के बाथरुम में श्रीदेवी उनके पति बोनी कपूर को मृत अवस्था में मिली थी। शुरुआत में तो श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने अनाउंस किया कि 54 वर्षीया इस दिग्गज एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से हो गयी है। लेकिन बाद में इस मामले को दुबई पुलिस को ट्रांसफर किया गया। दुबई की पुलिस ने अपने रिपोर्ट में बताया कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई है। उनके फेंफड़ों में पानी और उनके शरीर में अल्कोहल मिला है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था। उनके पसंदीदा सफेद फूलों से सजी गाड़ी में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हुई थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मो. रफी, किशोर कुमार और राजेश खन्ना के बाद सबसे ज्यादा भीड़ श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में ही उमड़ी थी।

प्रत्युषा बनर्जी :

प्रत्युषा बनर्जी :

सिर्फ 25 साल की उम्र में छोटे पर्दे पर आनंदी के किरदार में जान फूंकने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने मौत का रास्ता अपनाने का फैसला लिया था। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा अपने कमरे में फंदे से लटकती हुई पायी गयी थी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन प्रत्युषा को बचाया नहीं जा सका। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। इन मामलों में आज भी राहुल राज पर केस चल रहे हैं। वहीं राहुल राज ने खुद के बेगुनाह होने का दावा करते हुए प्रत्युषा की मौत के लिए उसके परिवार को ही जिम्मेदार ठहराया। राहुल राज का दावा है कि प्रत्युषा अपने माता-पिता की बढ़ती डिमांड को पूरा नहीं कर पा रही थी। इस वजह से ही उसने आत्महत्या कर ली।

जिया खान :

जिया खान :

फिल्म 'निःशब्द' में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी एक्ट्रेस जिया खान 3 जून 2013 को अपने कमरे में उनकी मां राबिया खान को फंदे से लटकती हुई मिली। मौत के समय जिया सिर्फ 25 साल की थी। जिया की मौत की जांच सीबीआई द्वारा करवायी गयी। उनकी मौत का आरोप उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर लगाया गया। आरोप लगाया गया कि जिया खान प्रेग्नेंट थी और सूरज ने उनसे शादी करने से इंकार कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं अपने बच्चे को अबॉर्ट करने के बाद सूरज ने खुद भ्रुण को बाथरुम में फ्लश किया था। इस वजह से जिया मानसीक तौर पर बुरी तरह से टूट गयी थी और आखिरकार आत्महत्या का रास्ता चुन लिया था।

परवीन बॉबी :

परवीन बॉबी :

70-80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस में से एक परवीन बॉबी 22 जनवरी 2005 को जुहू के अपने फ्लैट में मृत पायी गयी थी। जांच में पता चला कि लाश मिलने से 3 दिन पहले ही परवीन बॉबी की मौत हो चुकी थी। उनकी लाश 3 दिनों तक घर में पड़ी सड़ती रही। कहा जाता है कि परवीन सिजोफ्रेनिया नामक एक मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। सिर्फ इतना ही नहीं, वह डायबिटीज और गैंगरीन से भी पीड़ित थी। इस वजह से परवीन के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अपने अंतिम दिनों में परवीन ज्यादा लोगों को पहचान भी नहीं पाती थी। परवीन बॉबी की मौत आज भी एक राज है जिसपर से पर्दा नहीं उठ सका है। परवीन बॉबी ने आत्महत्या की या उनकी मौत स्वभाविक थी, इसका खुलासा नहीं हो सका।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X