हड्डीतोड़ एक्शन और खतरनाक विलेन, ये नहीं देखा तो सलमान-अक्षय के फैन नहीं आप
सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के बाद अब सीक्रेट एजेंट्स पर बॉलीवुड की एक और बड़ी फिल्म आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की डेट एनाउंस की गई है। ये फिल्म है 'रोमिया अकबर वाल्टर' RAW। इस फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में एनाउंट किया गया है कि शूटिंग 1 जून से शुरु होगी और लगातार 60 दिनों तक चलेगी।
[जाह्नवी-सारा देखती रह जाएंगी, 2018 में नई एक्ट्रेस की एंट्री, हॉट और खूबसूरत Pics]
बता दें कि कुछ महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म 'रोमिया अकबर वाल्टर' RAW का पोस्टर रिलीज किया गया था। लेकिन फिर फिल्म टलती गई.. और अब ताजा खबर है कि फिल्म में सुशांत को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस कर दिया है। अब इस फिल्म में सीक्रेट एजेंट के किरदार में जॉन एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे रॉबी ग्रेवाल। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात, श्रीनगर और नेपाल में होगी।

यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है, जहां एक्शन का तड़का भी मिलेगा। फिल्म 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बता दें कि इससे पहले भी जॉन सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आ चुके हैं। वहीं सिर्फ जॉन ही क्यों बॉलीवुड के कई स्टार्स इस किरदार में नजर आ चुके हैं। आगे जानें बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











