श्वेता तिवारी से लेकर अरबाज खान तक, पाकिस्तान की फिल्मों में इन बॉलीवुड एक्टर्स ने किया था काम

हाल ही में जावेद अख्तर के पाकिस्तान को लेकर दिये गये बयानों की वजह से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि मुंबई में हमला करने वाले यहां खुलेआम घुम रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान में हमने नुसरत फतेह अली खान और मेहदी हसन का कार्यक्रम किया है लेकिन आपने लता मंगेशकर का कोई कार्यक्रम यहां नहीं किया। पिछले कई सालों के दौरान कई पाकिस्तानी एक्टर बॉलीवुड की फिल्मों में ना सिर्फ अपनी एक्टिंग की कला दिखा चुके हैं बल्कि कई पाकिस्तानी सिंगर भी भारतीय फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। उसी तरह से पिछले कई सालों के दौरान जब दोनों देशों के बीच कला पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी, तब कई भारतीय एक्टर भी पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड सेंसेशन श्वेता तिवारी से लेकर अरबाज खान तक शामिल हैं।

अरबाज खान :
अरबाज खान पाकिस्तानी फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में अरबाज ने शाकीर खान का किरदार निभाया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने लीड रोल निभाया था।

नसीरुद्दीन शाह :
दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा' में काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म 'जिंदा भाग' में लीड रोल भी किया था।

नेहा धूपिया :
आपको जानकर हैरानी होगी कि नेह धूपिया ने भी पाकिस्तानी फिल्म में काम किया है। वह फिल्म 'प्यार ना करना' में आइटम नंबर कर चुकी हैं।

श्वेता तिवारी :
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने साल 2004 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म 'सल्तनत' में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

जॉनी लीवर :
बॉलीवुड में पिछले कई सालों से बतौर कॉमेडियन काम कर रहे एक्टर जॉनी लीवर ने भी पाकिस्तानी फिल्म में काम किया है। वह फिल्म 'लव में गुम' में काम कर चुके हैं।

गुलशन ग्रोवर :
बॉलीवुड के बैड बॉय एक्टर गुलशन ग्रोवर भी पाकिस्तानी फिल्म में काम कर चुके हैं। वह फिल्म 'विरसा' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आर्य बब्बर भी नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications