सुहाना खान से लेकर अगस्त्य नंदा तक, 2023 में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे ये स्टार किड्स

The Archies

कोरोना अतिमारी को हरा कर पूरे देश की तरह ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी अब आगे बढ़ रही है। जिस तरह एक के बाद एक फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा कर धड़ाधड़ फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अपने डेब्यू एक्टर्स का स्वागत करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। पिछले कुछ समय में अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर समेत कई स्टार किड्स की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। कुछ ने काफी अच्छा बिजनेस भी किया, जबकि कुछ की फिल्में पीट गयी। अगले साल यानी 2023 में एक साथ कई नये स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इनमें कई स्टार किड्स भी शामिल हैं।

आइए आपको उन स्टार किड्स और स्टार्स के बारे में बताते हैं जो 2023 में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

सुहाना खान :

सुहाना खान :

शाहरुख और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अगले साल फिल्म 'द आर्चिज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर की बहन और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखेगी। न्यू जेनरेशन के सभी स्टार किड्स में सुहाना खान को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। सोशल मीडिया पर सुहाना के फॉलोअर्स की संख्या 3 मिलीयन है। सुहाना अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं जो काफी वायरल भी होती हैं।

अहान पांडे :

अहान पांडे :

बॉलीवुड की नयी सेंसेशन अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि इस फिल्म की अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहान एक सुपरहीरो फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अजय देवगन भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

जुनैद खान :

जुनैद खान :

आमिर खान ने भले ही बॉलीवुड से कुछ समय तक दूर रहने की घोषणा की हो लेकिन अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जुनैद खान अगले साल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'महाराजा' से जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। पिछले साल महाराष्ट्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील देने के बाद सबसे पहली फिल्म जो फ्लोर पर गयी थी, वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'महाराजा' ही थी।

अगस्त्य नंदा :

अगस्त्य नंदा :

अगले साल यानी 2023 में बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी पूरी तरह से तैयार हैं। वह भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चिज' से सुहाना कपूर और खुशी कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में अपने किरदारों के बारे में किसी भी एक्टर या स्टार किड ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

खुशी कपूर :

खुशी कपूर :

शुरू में खुशी कपूर के बारे में कहा जाता था कि वह बॉलीवुड या फिर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाना नहीं चाहती हैं। लेकिन अपनी बहन जाह्नवी कपूर से प्रेरित होने के बाद आखिरकार खुशी कपूर ने भी बॉलीवुड में कॅरियर बनाने का मन बना लिया। सुहाना कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चिज' से 2023 में डेब्यू करने वाली है। खुशी कपूर अक्सर अपने हमउम्र स्टार किड्स के साथ पार्टी करती नजर आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी बहन की तरह ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।

गुरु रंधावा :

गुरु रंधावा :

स्टार किड्स की इस भीड़ में अगले साल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए लोकप्रिय हिंदी व पंजाबी गायक गुरु रंधावा भी तैयार खड़े हैं। 2023 में अपनी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से गुरु बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म में गुरु लीड एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में गुरु के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई एम मांजरेकर और अनुपम खेर प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।

 वरुण तेज :

वरुण तेज :

अगले साल यानी 2023 में तमिल एक्टर वरुण तेज भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्म '#VT13' से बॉलीवुड में धांसू एंट्री करने की तैयारी में हैं। दो भाषाओं में बन रही इस फिल्म में वरुण तेज एकदम नये अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है। उनके फैंस भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X