..................... From Sridevi to Kajal Aggarwal, these actresses romance with both father and son in films|श्रीदेवी से लेकर काजल अग्रवाल तक, इन एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में पिता-पुत्र दोनों संग किया रोमांस| - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी से लेकर काजल अग्रवाल तक, इन एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में पिता-पुत्र दोनों संग किया रोमांस

अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेसेस की जब किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ जोड़ी हिट होती है तो फैंस उन्हें बार-बार उसी एक्टर के साथ देखना पसंद करते हैं। कई बार फिल्मों में कहानी के हिसाब से एक्ट्रेस तो फिट बैठ जाती है लेकिन उनके अपोजिट एक्टर फिट नहीं बैठ पाते हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स यह नहीं सोचते कि उस रोल के लिए जिस एक्टर का सिलेक्शन किया जा रहा है वह एक्ट्रेस से छोटा है या बड़ा। इस चक्कर में कई बार अपनी अलग-अलग फिल्मों में एक्ट्रेसेस को बाप और बेटे दोनों से रोमांस करना पड़ जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों में काम करने के दौरान पिता और पुत्र दोनों से रोमांस किया है।

चलिए बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं जिन्होंने पिता-पुत्र दोनों से किया रोमांस :

श्रीदेवी :

श्रीदेवी :

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार कहा जाता है। 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी लाजवाब एक्टिंग आज भी उनके फैंस को दिवाना बना देती है। श्रीदेवी ने अपने अलग-अलग फिल्मों 2 पिता-पुत्रों की जोड़ी के साथ काम किया था। फिल्म 'वतन के रखवाले','फरिश्ते','नाका बंदी','सल्तनत' जैसी फिल्मों में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ काम किया था। वहीं फिल्म 'निगाहें' में श्रीदेवी ने सनी द्योल के साथ रोमांस किया। इसके साथ ही श्रीदेवी ने अक्किनेनी नागेश्वर राव और उनके बेटे नागार्जुन के साथ भी काम किया है। फिल्म 'मुद्दुला मोगुडु' में उन्होंने अक्किनेनी नागेश्वर राव और 'गोविंदा','खुदा गवाह' और 'मिस्टर बेचारा' जैसी फिल्मों में नागार्जुन के साथ काम किया।

 काजल अग्रवाल :

काजल अग्रवाल :

बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों में सक्रिय काजल अग्रवाल ने सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे रामचरण के साथ स्क्रीन शेयर किया है। काजल ने फिल्म 'कैदी नं. 150' में चिरंजीवी के साथ काम किया था जबकि 'मगधीरा' और 'गोविंदुडु अंदारिवडेले' जैसी फिल्मों में काजल ने उनके बेटे रामचरण संग ऑनस्क्रीन रोमांस किया।

हेमा मालिनी :

हेमा मालिनी :

बाप-बेटे की जोड़ी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने वालों की लिस्ट में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है। हेमा मालिनी ने फिल्म 'सपनों का सौदागर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। वहीं उनके बेटे रणधीर कपूर के साथ हेमा ने 'हाथ की सफाई' में काम किया था।

माधुरी दीक्षित :

माधुरी दीक्षित :

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'दयावान' में विनोद खन्ना संग काम किया था जिसमें दोनों के बीच फिल्माये गये इंटिमेट सीन्स की काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद माधुरी ने फिल्म 'मोहब्बत' में अक्षय खन्ना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया था।

डिंपल कपाड़िया :

डिंपल कपाड़िया :

श्रीदेवी की तरह ही डिंपल कपाड़िया ने भी बाप-बेटे की दो जोड़ियों के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया था। डिंपल ने धर्मेंद्र-सनी द्योल और विनोद-अक्षय खन्ना की जोड़ी के साथ काम किया था। डिंपल ने फिल्म 'मस्त कलंदर' और 'दुश्मन देवता' जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र के अपोजिट काम किया था। वहीं 'मंजिल मंजिल' में वह सनी द्योल के साथ नजर आयी थी। इसके साथ ही डिंपल ने फिल्म 'इंसाफ', 'लेकिन', 'बंटवारा' और 'दबंग' फिल्मों में विनोद खन्ना की प्रेमिका और पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म 'दिल चाहता है' में डिंपल ने अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X