शिल्पा शेट्टी से लेकर सलमान खान, Bigg Boss को इन 5 स्टार्स ने किया है होस्ट, देखें लिस्ट

जल्द ही बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने वाला है। नये सीजन को पिछले कुछ सीजन की तरह ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। लेकिन सलमान खान एकमात्र स्टार नहीं हैं, जिन्होंने बिग बॉस को होस्ट किया है। सलमान खान से पहले कई और स्टार्स भी बिग बॉस को होस्ट कर चुके हैं लेकिन बिग बॉस को होस्ट करके सबसे ज्यादा हिट सलमान खान ही हुए हैं।

आइए आपको बताते हैं बिग बॉस को किन-किन स्टार्स ने किया था होस्ट

अरशद वारसी :

अरशद वारसी :

बिग बॉस के पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। अरशद ने इस शो को 2006 में होस्ट किया था। शो को अरशद ने काफी बेहतरीन तरीके से होस्ट किया था लेकिन पहले सीजन के बाद अरशद वारसी फिर से इस शो के होस्ट के तौर पर नजर नहीं आये थे।

 शिल्पा शेट्टी :

शिल्पा शेट्टी :

बिग ब्रदर को जीतने के बाद शिल्पा शेट्टी इंटरनेशनल स्टार बन गयी थी। उस समय उन्हें बिग बॉस को होस्ट करने का ऑफर किया गया था। शिल्पा ने साल 2008 में बिग बॉस के होस्ट की कमान संभाली थी। शिल्पा ने भी इसे सिर्फ एक सीजन में ही होस्ट किया था।

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

बिग बॉस सीजन 3 को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। हालांकि वह अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की तरह इसमें लोकप्रिय नहीं हो पाये। अमिताभ ने शो को अच्छी तरह से होस्ट किया था और उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया था।

संजय दत्त :

संजय दत्त :

बिग बॉस को होस्ट करने वाले स्टार्स की लिस्ट में मुन्ना भाई संजय दत्त भी शामिल हैं। उन्होंने शो के सीजन 5 को होस्ट किया था। इस सीजन में संजय दत्त के साथ सलमान खान भी बतौर होस्ट नजर आये थे। बिग बॉस के फैंस ने इस होस्ट जोड़ी को काफी पसंद भी किया था लेकिन संजय इस सीजन के बाद फिर से बिग बॉस में नजर नहीं आए।

सलमान खान :

सलमान खान :

बिग बॉस के सबसे हिट होस्ट सलमान खान ही रहे हैं। शो में वह हंसी-मजाक के साथ ही बिग बॉस के घर में रहने वाले सदस्यों को डांट-फटकार कर भी लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। शो को होस्ट करने वालों के मामले में सलमान खान को टक्कर देने वाला कोई होस्ट अब तक बिग बॉस में नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X