शहजादा से लेकर आशिकी 3 तक, Birthday boy कार्तिक आर्यन की आने वाली 5 फिल्मों की बारे में जाने

बॉलीवुड के चॉकलेटी लवर बॉय कार्तिक आर्यन ने अपने डेब्यू फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की थी। कार्तिक की किलर स्माइल पर लड़कियां अपना दिल हार बैठती हैं। कार्तिक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी। अपनी मां माला तिवारी के कहने पर कार्तिक ने फिल्मों के साथ-साथ अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री भी पूरी की। अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत कार्तिक ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय बिताया है। कार्तिक को फिल्म इंडस्ट्री का सेल्फ मेड और फैन मेड एक्टर कहा जाता है। बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद कार्तिक आर्यन ने यहां अपनी जगह बनायी। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक की झोली में कई और फिल्में हैं।
चलिए जानते हैं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों के बारे में :

शहजादा :
एकता कपूर के बैनर तले बन रही फिल्म 'शहजादा' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रिमेक है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे। हिंदी फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सैनन, मनीषा कोइराला और परेश रावल नजर आने वाले हैं।

फ्रेडी :
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन अलाया एफ या अलाया फर्नीचरवाला भी नजर आने वाली है। यह फिल्म भी बालाजी मोशंस के बैनर तले ही बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल अगस्त में शुरू हुई थी और काफी कम समय में ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। 'फ्रेडी' को शशांक घोष ने निर्देशित किया है। यह फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

कैप्टन इंडिया :
'फ्रेडी' की शूटिंग के बीच में ही कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' का ऐलान किया था। इस फिल्म में कार्तिक पहली बार एक पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा के प्रोडक्शन में बन रही है। वहीं फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म की कहानी वास्तविक जीवन से प्रेरित बतायी जाती है। फिल्म की कहानी युद्ध से घिरे एक देश से भारत के सफल बचाव अभियान और इस मिशन को सफल बनाने वाले एयरफोर्स पायलट की कहानी है।

सत्यप्रेम की कथा :
'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर से फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की मुंबई शेड्यूल में शूटिंग पूरी हो चुकी है। बताया जाता है कि इसका अब गुजरात शेड्यूल में शूटिंग किया जा रहा है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और नम: पिक्चर्स एक साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विदवान कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आशिकी 3 :
कार्तिक आर्यन जल्द ही 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी कार्तिक ने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बासु कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। 'आशिकी 2' में सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। अभी तक 'आशिकी 3' की फीमेल लीड की घोषणा नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications